आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 15 अप्रैल 2021, 08:20 AM (IST)

मेष: आज विरोधी सक्रिय रहेंगे परंतु आप उन पर हावी रहेंगे। कार्य विशेष में सफलता मिलेगी। खानपान में सावधानी बरतें।

वृषभ: आज कुछ नई नीतियों पर काम करना होगा। सहयोगी आपके विचारों से असहमत हो सकते हैं। जल्दबाजी में काम करने की बजाए सुलझा हुआ निर्णय लें।

मिथुन: आज अपनी जिम्मेदारियां दूसरों के साथ बांटें। काम जल्दी और आसानी से बन जाएंगे। सम्मान बढ़ेगा, पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्क : आज कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। संसाधन आसानी से उपलब्ध होंगे। व्यावसायिक यात्रा करनी पड़ेगी। कार्यस्थल पर सकारात्मक वातावरण उत्साह बढ़ाएगा।

सिंह: आज व्यावसायिक मामलों में जोड-़तोड़ बिठाना पड़ सकता है। लाभ के लिए अनुचित तरीकों का प्रयोग ना करें। स्वास्थ के प्रति लापरवाही उचित नहीं।

कन्या : आज आपका मार्गदर्शन सहयोगियों को मिलेगा और वे सरलता से काम कर लेंगे। शारीरिक परिश्रम करना पड़ सकता है। दिन मिले-जुले परिणाम देगा।

तुला: आज कार्यस्थल पर विचारों का आदान-प्रदान करना होगा। व्यवहार का खुलापन इसमें मदद करेगा। काम आसानी से बन जाएंगे। दिन अनुकूल रहेगा। "

वृश्चिक: आज अपने किए गए कामों से संतुष्ट रहेंगे। व्यक्तिगत और व्यावसायिक मामलों को अलग-अलग समय दें। शारीरिक श्रम अधिक करना पड़ेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु : आज कोई नई योजना बनाएंगे और उसको क्रियान्वित करने की भी सोचेंगे। व्यक्तिगत हित की बजाए संस्था के हित के बारे में सोचें। अधिक चतुराई नुकसान पहुंचा सकती है।

मकर: आज उदारता से किसी की मदद करेंगे और अपने कामों को पीछे छोड़ देंगे। खर्चा अधिक होगा, किसी दावत में शामिल होंगे, मित्र सहयोग करेंगे।

कुंभ: आज दिन दोस्तों के साथ बिताएंगे। आपके किए गए काम दूसरों के लिए उदाहरण बनेंगे। बढ़ते खर्च को रोकने में सफल नहीं हो पाएंगे। सम्मान बढ़ेगा।

मीन: आज भावनाओं पर काबू रखें। व्यावहारिक होकर कार्य करेंगे तो सफल होंगे। अधिक लाभ के लिए कोई छोटा रास्ता ना अपनाएं। स्वभाव में नरमी लाभ देगी।