जयपुर में जल्द शुरू होगा जलसा मॉल

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 12 अप्रैल 2021, 1:57 PM (IST)

जयपुर । राजधानी जयपुर के मालवीय नगर में जलसा मॉल जल्द शुरू होने जा रहा है । दिव्य आर्शीवाद प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जयपुर पंजीयन एवं मुद्रांक का 31 मार्च 2021 तक बकाया जमा करवाकर जलसा मॉल को दोबारा विधिवत रूप से शुरू करने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।

कंपनी के निदेशक अनिल वाधवा ने बताया कि जलस मॉल का कार्य पूरा है। इसकी संपूर्ण लीगल कार्यवाही को विधिवत रूप से जल्द पूरा करने के लिए प्रयास जारी है। वाधवा ने कहा कि जलसा मॉल के निवेशकों से निवेदन है कि वह अपने प्रजेशन लेकर मॉल के संचालन में सहयो प्रदान करें ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे