आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में स्थिति इस सप्ताह कैसी रहेगी, यह आपको बताएगा आपकी लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल। जानिए, इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए इस हफ्ते क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।
मेष लग्नराशि : इस सप्ताह मेष राशि के जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में अगर कोई अड़चन बनी हुई थी, तो वह दूर हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए हफ्ता अच्छे लाभ देने वाला रहेगा। सेहत संबंधी समस्याओं में इस हफ्ते आपको लाभ की प्राप्ति मिलेगी। इस हफ्ते आपका पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा। अविवाहित लोगों को रिश्ते मिल सकते हैं। धन लाभ होगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी।
वृषभ लग्नराशि : इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों का सुख-सुविधाओं पर धन व्यय हो सकता है। किसी पुरानी बीमारी से आपको इस हफ्ते राहत मिल सकती है। इस हफ्ते आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेमभाव बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में स्थितियां अच्छी बनी रहेगी। इस हफ्ते अधिकारी वर्ग द्वारा आपको कोई लाभ प्राप्त हो सकता है। यात्राएं हो सकती हैं। हफ्ते का अंतिम भाग धनलाभ के साथ आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने वाला रहेगा।
मिथुन लग्नराशि : इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों को आय से जुड़े मामलों में सफलता की प्राप्ति मिलेगी। इस हफ्ते आपको अपनी दैनिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि देखने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके रुके हुए कार्य इस हफ्ते पूर्ण हो सकते हैं। हफ्ते के मध्य में सेहत तथा कामकाज को लेकर कुछ परेशानी तथा तनाव उत्पन्न हो सकते हैं। संतान का सहयोग मिलेगा। छात्र वर्ग को इस हफ्ते अच्छे परिणाम मिलेंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को नौकरी में पदोन्नति
प्राप्त होने के योग रहेंगे। जो जातक कामकाज की तलाश में हैं, उनको इस
हफ्ते सफलता मिल सकती है। इस हफ्ते आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती
है। आप नया मकान तथा वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। हफ्ते का मध्य
संतान को लेकर कोई समस्या दे सकता है। हफ्ते के अंतिम भाग में खर्च बढ़
सकता है तथा सेहत का ध्यान रखें।
सिंह लग्नराशि : इस सप्ताह सिंह
राशि के जातकों की कार्यक्षेत्र में बनी अड़चनें दूर हो सकती है।
नौकरी-पेशा वर्ग को प्रमोशन का लाभ मिल सकता है। अधिकारी वर्ग के साथ आपके
मतभेद दूर होंगे। इस हफ्ते आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपके क्रोध
तथा अहंकार में वृद्धि हो सकती है अत: सचेत रहें। धन लाभ को लेकर स्थितियां
आपके पक्ष में बनी रहेंगी। सेहत अच्छी रहेगी। पारिवारिक जीवन अच्छा बना
रहेगा।
कन्या लग्नराशि : इस सप्ताह कन्या राशि के जातक को हफ्ते की
शुरुआत में स्वास्थ्य तथा खर्च को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
सरकारी तथा कानूनी कार्यो में आपको सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी की सेहत
का भी ध्यान रखें। इस हफ्ते कार्यो को लेकर आलस्य बना रहेगा, जिससे आपके
कुछ कार्य अपूर्ण रहेंगे। नौकरी वर्ग को इस हफ्ते अच्छे परिणाम मिल सकते
हैं। छात्र वर्ग का परिश्रम बना रहेगा।
ये भी पढ़ें - इन कार्यो को करने से आएगी घर में परेशानी
तुला लग्नराशि : इस सप्ताह
तुला राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस हफ्ते आपका दाम्पत्य जीवन
मधुर बनेगा, अगर कोई समस्या थी तो वह इस हफ्ते दूर हो सकती है। सेहत संबंधी
मामले में आपको सुधार देखने को मिलेगा। हफ्ते के मध्य में आपको अपनी
कटुवाणी के कारण कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारिक वर्ग
को लाभ मिल सकता है। धार्मिक कार्यो में भागीदारी बढ़ेगी। संतान सुख की
प्राप्ति होगी।
वृश्चिक लग्नराशि : इस सप्ताह वृश्चिक राशि के
जातकों का धन सुख के साधनों पर धन खर्च हो सकता है। इस हफ्ते कार्यक्षेत्र
में कार्यो में सफलता मिलेगी तथा आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। शत्रु पक्ष
आपको परेशान करने की कोशिश करेगा, लेकिन कर नहीं पाएगा। जीवनसाथी के
स्वास्थ्य को लेकर कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। कार्यो को लेकर थोड़ा तनाव
बना रह सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
धनु लग्नराशि : इस सप्ताह धनु
राशि के जातकों को अच्छी मात्रा में धन का लाभ प्राप्त हो सकता है। आय को
लेकर आपकी स्थिति इस हफ्ते अच्छी बनी रहेगी। कार्यस्थल पर स्थिति आपके
अनुकूल बनी रहेगी। संतान से लाभ तथा सुख प्राप्त होगा। हफ्ते के मध्य में
अपनी वाणी, सेहत तथा खर्च का ध्यान रखें। प्रेमप्रसंग के मामलों में इस
हफ्ते आपको सफलता मिलेगी, साथ ही चल रही अनबन इस हफ्ते दूर होगी। पारिवारिक
जीवन मधुर रहेगा।
ये भी पढ़ें - वास्तु : इस रंग की कुर्सी पर बैठें, नहीं आएगी धन की कमी
मकर लग्नराशि : इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को
अपने कार्यक्षेत्र में कुछ सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। जॉब
को लेकर दिए गए इंटरव्यू में इस हफ्ते आपको सफलता मिल सकती है। इस हफ्ते
आपके सुखों में वृद्धि होगी। धन संबंधी मसलों को लेकर इस हफ्ते आप कुछ
परेशान हो सकते हैं। इस हफ्ते आपका पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा बना
रहेगा। छात्र वर्ग कुछ असमंजस में बने रह सकते हैं।
कुंभ लग्नराशि :
इस राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। इस
हफ्ते आपके पराक्रम तथा आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापारिक वर्ग को इस
हफ्ते अच्छे लाभ मिलने की संभावना रहेगी। इस हफ्ते आपके नए कार्य भी शुरू
हो सकते हैं। हफ्ते के मध्य में नौकरी वर्ग को चिंता उत्पन्न हो सकती है।
पारिवारिक तथा दाम्पत्य जीवन अच्छा बना रहेगा। धन लाभ के योग अचानक बनेंगे।
मीन
लग्नराशि : इस सप्ताह मीन राशि के जातक अपनी मीठी वाणी द्वारा कार्यो में
सफलता प्राप्त करेंगे। इस हफ्ते धन का आगमन आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती
देगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे। इस हफ्ते आलस्य
से दूर रहने की सलाह रहेगी, अन्यथा बने-बनाए कार्यो में असफलता मिल सकती
है। प्रॉपर्टी संबंधी कोई कार्य आपके पक्ष में आ सकता है। इस हफ्ते छोटी
यात्राओं के योग रहेंगे।
ये भी पढ़ें - शाम को ना करें ये काम, वरना हो जाएंगे कंगाल