श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच जारी मुठभेड़ में पांच आतंकवादी मारे गए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी है। इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के बारे में मिली एक खूफिया जानकारी के आधार पर गुरुवार पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम द्वारा इस जगह को पहले घेर लिया गया और फिर तलाशी अभियान की शुरुआत की गई।
सुरक्षा बलों की टीम को देखते ही छिपे हुए आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिस पर बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
गुरुवार शाम तक इस मुठभेड़ में तीन आतंकी मार गिराए गए हैं।
रात में कुछ देर तक विराम लेने के बाद शुक्रवार सुबह गोलीबारी फिर से शुरू हुई, जिसमें दो और आतंकी मार गिराए गए।
इलाके में इस वक्त मुठभेड़ जारी है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे