आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 09 अप्रैल 2021, 08:38 AM (IST)

मेष : आज व्यावसायिक कार्यों में ज्यादा उलझ जाएंगे और व्यक्तिगत जीवन में शिकायत का मौका दे देंगे। ऐसा कोई काम ना करें जिससे आपकी आलोचना हो। अकेले चलने की बजाए सहयोग से काम करें।

वृषभ : आज आत्म-विश्वास चरम पर होगा। आपकी क्षमता का लोहा लोग मानेंगे। अपने लक्ष्यों की ओर ध्यान दें। यात्रा थकाने वाली रहेगी। मित्रों के साथ शाम बिताएंगे।

मिथुन : आज कुछ ऐसे लोगों से मिलना होगा जो आपके कामों में विशेष सहयोगी सिद्ध होंगे। आपकी प्रतिभा को सराहना मिलेगी। अधिकारी वर्ग प्रशंसा करेगा। पिछले रुके हुए कामों को गति मिलेगी।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्क : आज साधन कम मिलेंगे इसलिए काम की गति धीमी रहेगी। दोस्तों को साथ लेकर चलें। पिछली समस्याओं में कुछ कमी होगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

सिंह : आज अनिर्णय में ना रहें और ना ही किसी को भ्रम में रखें। स्पष्ट बोलना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है इसलिए अपनी बात को विनम्रता से कहें। पिछले कार्यों को पूरा करें, नया शुरु ना करें।

कन्या : आज लंबे समय तक व्यावसायिक चर्चाओं में व्यस्त रहेंगे। आपके अनुभव का लाभ अन्य लोगों को भी मिलेगा। प्रभाव में वृद्धि होगी। परिवार के साथ शाम बिताएंगे।


तुला : आज कोई नई जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार रहें। अपनी क्षमता से अधिक काम करने की कोशिश सेहत को प्रभावित करेगी। योजना के अनुसार कार्य पूरे हो जाएंगे।

वृश्चिक : आज अपनी बनाई नीतियों पर दुबारा विचार करें। कम साधनों से भी अधिक लाभ ले पाने में सफल हो पाएंगे। कोई लापरवाही नुकसान दे जाएगी अत: काम करते समय सावधान रहें।

धनु : आज किए जाने वाले कामों में सावधानी बरतें वरना अधिकारी वर्ग शिकायत रख सकता है। किसी की आलोचना बनते कामों को बिगाड़ सकती है। व्यक्तिगत कामों को व्यावसायिक कामों पर वरीयता ना दें।


मकर : आज अपना रवैया सकारात्मक रखें। समय और ऊर्जा व्यर्थ कामों में नष्ट ना करें। सही कार्यप्रणाली का लाभ मिलेगा, सम्मान बढ़ेगा।

कुंभ : आज मनोबल बनाए रखें। किसी काम में जल्दबाजी नुकसान कराएगी इसलिए प्रक्रिया को समझकर काम करें। आपके कार्य प्रदर्शन से लोग प्रभावित होंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा कर पाएंगे।

मीन : आज का दिन उत्साहजनक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में निरन्तर सफलता के योग बन रहें हैं। आज आपसे सहमति न रखने वाले का सहयोग मिलेगा