जयपुर में महिला से दुष्कर्म कर विडियो पति को भेज तोड़ा रिश्ता, देहशोषण के दौरान हड़पी गहने-नकदी

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 08 अप्रैल 2021, 12:04 PM (IST)

जयपुर। करणी विहार इलाके में एक महिला से दुष्कर्म कर बनाई अश्लील क्लिपिंग को पति को भेजकर रिश्ता तूड़वाने और शादी का झांसा देकर देहशोषण के दौरान गहने-नकदी हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि झालाना डूंगरी जवाहर नगर हाल करणी विहार निवासी 25 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि करीब 6 वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात सोनू कुमार मीणा से हुई थी, जिसके बाद उसका घर पर आना-जाना शुरू हो गया। घर में अकेला पाकर आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील क्लिपिंग बना ली।

जिसके बाद उसके पति के मोबाइल पर क्लिपिंग भेज दी। गुस्से में पति ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। शादी का झांसा देकर आरोपित सोनू ने उसके साथ दुष्कर्म किया। लम्बे समय तक देहशोषण के दौरान उससे गहने व नकदी भी हड़प ली। दूसरी लडक़ी से शादी का पता चलने पर पीडि़ता ने आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे