सीआरपीएफ के जवान के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 26 मार्च 2021, 09:02 AM (IST)

गुरुग्राम। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान पर 28 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, अमेठी की रहने वाली महिला 2012 में अपने पारिवारिक संबंधों के माध्यम से सुल्तानपुर निवासी आरोपी भास्कर तिवारी के संपर्क में आई थी।

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता सुभान बोकेन ने कहा, "जवान ने 2012 में महिला से दोस्ती की और शादी करने का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। महिला की शिायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे