जूही चावला ने हैप्पीनेस के लिए अपना मंत्र साझा किया

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 16 मार्च 2021, 12:48 PM (IST)

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला ने सोमवार को जीवन में खुशियां हासिल करने के अपने मंत्र को साझा किया। जूही ने ट्विटर पर लिखा, "दो चीजें हमें खुश होने से रोकती हैं- अतीत में रहना और दूसरों को ऑब्जर्व करना।

इससे पहले रविवार को जूही चावला ने अपने दोस्त और सह-कलाकार आमिर खान के लिए जन्मदिन की शुभकामनाएं पोस्ट की थीं।

जूही ने लिखा, "आमिर के लिए 100 पेड़। पीछे मुड़कर देखूं तो, तो मैं आमिर के साथ काम करने के लिए बहुत खुश, सौभाग्यशाली और धन्य महसूस करती हूं। हमारे पास काफी मजेदार पल थे, हमने एकसाथ कई यादगार फिल्में बनाई। हैप्पी बर्थडे आमिर।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे