एथेंस में 2025 में होगा आईओसी का 138वां सत्र

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 12 मार्च 2021, 12:08 PM (IST)

एथेंस| अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने एथेंस को 2025 में अपने 138वें सत्र के मेजबान के रूप में चुना है। कोरोना के कारण ग्रीस की राजधानी में आईओसी का मौजूदा सत्र आयोजित नहीं किया जा सका है।

आईओसी ने एक बयान में कहा कि गुरुवार को उसने अपनी वर्चुअल बैठक में इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी।

2025 के सत्र में नए आईओसी अध्यक्ष का चुनाव होगा जब थॉमस बाक का दूसरा और अंतिम कार्यकाल समाप्त होगा। बाख बुधवार को फिर से चुने गए।

अगला आईओसी सत्र टोक्यो 2020 ओलंपिक खेलों से भी पहले निर्धारित है, जो 23 जुलाई से 8 अगस्त, 2021 तक आयोजित किया जाएगा।

आईओसी के नौवें अध्यक्ष जर्मनी के वकील बाख 2025 तक इस पद पर रहेंगे। बाक इससे पहले भी आईओसी के अध्यक्ष थे, जिन्होंने कोरोना काल जैसे चुनौती परिस्थिति में काम किया।

तलवारबाजी में ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले 66 वर्षीय बाख 37 वर्ष की उम्र में आईओसी के सदस्य बने थे और अध्यक्ष बनने से पहले वह 11 साल तक उपाध्यक्ष रहे थे।

बाख सात वर्ष पहले ब्यूनस आयर्स में दूसरी राउंड की वोटगि में जैक रोग को पछाड़कर आईओसी के अध्यक्ष बने थे।

- आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे