'गुंडा' के बाद 'कर्म पुत्र' बने अभिनेता विनोद यादव

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 09 मार्च 2021, 1:34 PM (IST)

पटना/मुंबई। अन्नी फिल्म्स के बैनर तले भोजपुरी फिल्म 'कर्म पुत्र' का भव्य मुहूर्त कर शूटिंग शुरू कर दी गई है। इस फिल्म में 'गुंडा' फेम अभिनेता विनोद यादव मुख्य भूमिका में हैं। 'कर्म पुत्र' की शूटिंग विभिन्न इलाकों में की जा रही है। इस फिल्म में विनोद यादव के अपोजिट अभिनेत्री माही खान नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन निर्देशक इकबाल बख्श कर रहे हैं। फिल्म में दर्शकों को एक्शन और रोमांस देखने को मिलेगा। फिल्म में खलनायक के रूप में दीपक भटिया नजर आएंगे।

फिल्म की कहानी का ज्यादा खुलासा तो नहीं किया गया है, परंतु टाइटल से इतना पता चलता है कि फिल्म में विनोद अपने भाग्य को आजमाते दिखाई देने वाले हैं।

अभिनेता विनोद यादव ने बताया, "इस फिल्म में मेरा किरदार पहले की अपेक्षा काफी महत्वपूर्ण है। पूरी फिल्म कर्म शब्द के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में आपको कई रोमांचक दृश्य देखने को मिलेंगे। मैं कहानी के बारे ज्यादा नहीं बता सकता हूं, लेकिन इतना कह सकता हूं कि हमारी फिल्म आम भोजपुरी फिल्मों से हटकर होगी।"

फिल्म के निर्देशक इकबाल बख्श कहते हैं, "मैंने विनोद के साथ पहले भी काम किया है। वह बहुत ही उम्दा कलाकार हैं। उनके साथ सेट पर बहुत मजा आता है क्योंकि वह बड़े ही हंसमुख इंसान हैं जो कि सेट पर सबके साथ घुल मिलकर रहते हैं। फिल्म में विनोद का किरदार काफी स्ट्रांग है।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे