आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 06 मार्च 2021, 08:00 AM (IST)

मेष:- आज के खर्चे का योग अधिक है। थोड़ी बहुत आय भी संभावित है परन्तु वह पर्याप्त नहीं रहेगी। बचते बचते भी किसी विवाद में उलझ सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं या सीढ़ी उतरने चढऩे में सावधानी बरतें अन्यथा छोटा मोटा कष्ट आ सकता है। मित्रों के साथ आज पूरा समय नहीं मिल पाएगा। यात्रा लाभ दे सकती है। कई लोग अगर साथ होंगे तो खर्चा भी आपके द्वारा ही होगा। आज किसी नियम विरुद्ध कार्य को नहीं करें उससे परेशानी आ सकती है। घर, कलह को बचाने के लिए आप काम में मन लगाए रखिए।

वृषभ:- यात्राओं को टाल दीजिए। यात्रा के बीच में कोई कष्ट आ सकता है। संतान की तरफ से थोड़ा बहुत चिंतित रहेंगे परन्तु कुल मिलाकर उनका समय अच्छा है। आर्थिक लाभ के रास्ते खुल रहे हैं और आपको आश्वासन मिल सकते हैं। अर्थ लाभ को लेकर मन में संशय रहेगा परन्तु आपको निश्चित लाभ होगा। कुछ प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। प्रेम प्रसंगों में सावधानी बरतें यद्यपि समय बहुत अनुकूल है। इन दिनों जो भी नए लोग मिलेंगे उनसे आपको दूरगामी लाभ होंगे। खानपान के दूषण से बचें। साधारण कष्ट आ सकते हैं। धार्मिक साहित्य पढऩे को मिलेगा या धार्मिक स्थलों पर जाने का मौका मिलेगा।

मिथुन:- मन उखड़ा-उखड़ा सा रहेगा। काफी परिश्रम के बाद भी पूरा परिणाम नहीं आ रहा है। लोकप्रियता बढऩे के बाद काम बन नहीं रहे हैं। ज्योतिष की दृष्टि से समय अच्छा है और लाभ मिलने ही वाला है। आज आपके कामकाज की बड़ी प्रशंसा होगी। घर-परिवार के किसी विवाद में मध्यस्थता करने का अवसर मिल सकता है। मित्रों की उपेक्षा नहीं करें क्योंकि मिल बैठने से छोटी-मोटी कई समस्याओं के समाधान आएंगे। भूमि या वाहन संबंधी किसी विवाद में शांति रखें। आज क्रोध से बचने की कोशिश करिए। यात्राओं से लाभ है, व्यावसायिक यात्रा शुभ परिणाम देगी। घर में यदि कलहकारक स्थितियां हैं तो आपको उससे किनारा कर लेना चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्क:- प्रात:काल से ही दिनभर के कार्यों की चिंता सताने लगेगी। आज भागदौड़ भी बहुत होगी और कई कामों को कर लेने का दबाव भी होगा। आज प्रतिभा के बल पर किसी काम को अच्छे ढंग से कर सकते हैं। किसी पुराने बिगड़े हुए काम को साध सकते हैं। कम मेहनत में ही अधिक काम हो जाएंगे। भाई बहिनों और मित्रों का सहयोग रहेगा। कोई अचानक बड़ा खर्चा सिर पर आ सकता है, आप निभा पाएंगे। आज किसी दावत में शिरकत कर सकते हैं। आज प्रसन्नता का दिन रहेगा और नए वस्त्र मिल सकते हैं या मनोरंजन के लिए समय निकाल सकते हैं। घर-परिवारवालों के साथ भी अधिक समय निकलेगा। किसी काम से पलायन नहीं करें और आज का काम आज ही निपटा दें।

सिंह:- प्रात: से ही मन प्रसन्न रहेगा। घर परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। खर्चा तो अधिक होगा परन्तु अधिक आय के रास्ते भी खुलेंगे। नए लोगों से दोस्ती नहीं करें। किसी विशेष उद्देश्य को लेकर कोई आपसे बातचीत कर सकता है। आज निर्णय लेने का दिन नहीं है उसे टाल दीजिए। शाम तक घर में किसी बात को लेकर थोड़ी सी चिंता रहेगी। जीवनसाथी की किसी बात से आप थोड़ा खिन्न से रहेंगे। परन्तु शाम तक सक ठीक हो जाएगा। पाचनतंत्र के विकारों से साधारण सी परेशानी रहेगी। संतान से किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। आपको थोड़ा स्वभाव में नरमी लानी चाहिए। काम की व्यस्तता में आज भोजन की उपेक्षा करेंगे। कहीं से निमंत्रण होते हुए भी आप नहीं पहुंच पाएंगे या उपेक्षा कर देंगे।

कन्या:- प्रात: से कई तरह की चिंताएं मन में रहेंगी। आज कामकाज में थोड़ी बाधा रहेगी और किसी का सहयोग मिलने के बाद भी आप कुछ कर नहीं पाएंगे। कोई रुका हुआ या अटका हुआ पैसा मिल सकता है। आपके कामकाज की या रीति नीति की प्रशंसा हो सकती है परन्तु उससे अर्थलाभ नहीं होगा। भागीदारी के मामलों में आप सफल रहेंगे। प्रेम संबंधों के लिए भी अनुकूल समय है। जीवनसाथी के नाम से यदि कोई कार्य तो आज उसमें लाभ हो सकता है। तमाम परेशानियों के बाद भी मनोरंजन के लिए कुछ न कुछ समय निकाल ही लेंगे परन्तु वह सब केवल मित्रो के साथ।

तुला:- आज दिनभर तनाव में रहेंगे और आर्थिक दबाव बहुत अधिक होगा। आज कहीं से पैसा मिल जाए आप उसकी कोशिश करते रहेंगे। आपको निमित्त स्रोत के अलाव कहीं से धन का इंतजार है और उसमें बड़ी दिक्कत चल रही है। व्यावसायिक यात्राएं सफल हो सकती हैं। बाहर के स्रोतों से या बाहर के शहरों से आपको आय हो सकती है परन्तु उसके लिए आपके तंत्र को चाक चौबन्द करना होगा। भागीदारी के मामलों में सफलता मिलेगी। स्त्रियों से सहयोग बढ़ेगा, मित्रों से भी आश्वासन मिलेंगे। किसी बढ़ते हुए विवाद में समझौते की बात चल सकती है। आपको अपने रुख में परिवर्तन करना ही होगा। कानूनी विवादों से डरकर रहें। आपके रुख में गलती हो सकती है।

वृश्चिक:- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन शानदार जाएगा। अचानक लाभ प्राप्ति होगी और वह अनुमान से ज्यादा हो सकती है। आज कोई बनता-बनता काम बिगड़ सकता है या उसमें देरी हो सकती है। सरकारी लोग आपके लिए बड़े अनुकूल रहेेंगे परन्तु फिर भी कोई न कोई अड़चन बनी रहेगी। भाई बहिनों और संतान का बहुत सहयोग रहेगा और वे आज आपके आसपास बने रहेंगे। किसी को आपकी मदद की जरूरत पड़ सकती है और आपको उसके साथ कहीं जाना पड़ सकता है। आज सामाजिक कार्यों में समय बिताएंगे और किसी कार्य को करा देने का श्रेय भी आपको मिलने वाला है। खानपान में दूषण से बचें क्योंकि उससे कोई न कोई कष्ट शाम के समय आएगा।

धनु:- आज आपका दिन है और आपके बिगड़े हुए काम भी बन सकते हैं। किसी काम में पहले मेहनत की हुई होगी वह आज बन सकता है। आज न केवल घर परिवार में प्रतिष्ठा बढ़ेगी बल्कि बाहर भी आपका सम्मान बढ़ेगा। बड़े लोगों से मुलाकात हो सकता है और नए लोगों से मिलते समय लोगों में आपके प्रति धारणाएं बदल जाएंगी। भूमि भवन से संबंधित मामलों में आपको सुविधा बढ़ेगी। आज आपका कहना कोई नहीं टालेगा और इस कारण से आज अधिक लोगों से आज्ञा पालन करा पाएंगे। पित्त की अधिकता से परेशान रहेंगे। मन में किसी संशय के कारण आज किए जाने वाले एक प्रमुख काम को कल पर टाल देंगे।

मकर:- आज यात्रा त्याग दें अन्यथा रास्ते में कष्ट हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण काम को करने में भी आपको बाधा आएगी और कोई न कोई अवरोध बना रहेगा जिसके कारण मनमाने ढंग से काम नहीं कर पाएंगे। घर में कलह का वातावरण हो सकता है जिसके लिए सावधानी बरतें। प्रेम संबंधों में भी बहुत सावधानी बरतें और रूठने मनाने में नाटक नहीं करें। आज भाग्यशाली दिन है अचानक कोई अच्छी खबर कहीं से मिल सकती है। शत्रुओं से विवाद में विजयी रहेंगे परन्तु अनावश्यक विवाद से भी बचने की कोशिश करें। भागीदारी के मामलों में थोड़ी नरमी से काम लें हो सकता है। दोस्तों की मदद रहेगी।

कुंभ:- आज कोई लंबी दूरी की यात्रा नहीं करें क्योंकि यात्रा में कष्ट हो सकता है, वाहन को भी परेशानी हो सकती है। व्यावसायिक प्रतिस्पद्र्धा में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज कहीं से धन प्राप्ति की थोड़ी सी भी कोशिश सफल हो जाएगी। हाथ में पैसा आएगा तो अचानक खर्च हो जाने का भी योग है। संतान की तरफ से थोड़ी सी पीड़ा रहेगी और आज वो जिस काम में भी हाथ डालेंगे उसमें परेशानी हो सकती है। वैवाहिक संबंधों मं समय अच्छा जाएगा। प्रेम संबंधों में आपको बहुत सावपधानी बरतनी चाहिए और अगर किसी का मन बदल रहा है तो समय पर ही पहचान लीजिए। व्यावसायिक सौदों में कोई व्यक्ति मुकर सकता है परन्तु यदि आपने ध्यान दे लिया तो बातें ठीक हो जाएंगी।

मीन:- आज के दिन बहुत व्यस्त रहेंगे। इतने सारे काम सिर पर रहेंगे कि समय कम पड़ जाएगा। आज आप में ऊर्जा भी बहुत रहेगी और अच्छे काम के लिए प्रोत्साहन भी मिलेगा परन्तु फिर भी शाम होते-होते कई काम अधूरे रह जाएंगे। कई लोगों को मनाना पड़ सकता है, घर में भी और बाहर भी। आर्थिक दृष्टि से यह समय थोड़ा सा नाजुक है और काम भी बनेेेंगे, यश प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी परन्तु उस अनुपात में लाभ प्राप्ति नहीं होगी। व्यावसायिक मामलों में थोड़ा सावधानी बरतें क्योंकि कामकाज की गति समझ में नहीं आएगी। संतान को लेकर आप थोड़ा भावुक रहेंगे और संतान की कार्यक्षमता को लेकर चिंतित भी रहेंगे। आज अचानक मन में उच्चाटन का भाव पैदा होगा और आप किसी चलते हुए काम को बीच में छोड़ सकते हैं।