बीजेपी नेता राहुल सिन्हा बोले- भवानीपुर से विश्वासघात कर दीदी नंदीग्राम भाग गई, जनता वोटों से देगी जवाब

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 05 मार्च 2021, 6:48 PM (IST)

कोलकाता। बीजेपी नेता राहुल सिन्हा ने ममता सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा ममता बनर्जी नंदीग्राम में भाग गई हैं। नंदीग्राम में टीएमसी का उत्थान हुआ था। उसके बाद उन्होंने नंदीग्राम को देखा भी नहीं और वहां की जनता के साथ विश्वासघात किया। अब वे भवानीपुर से विश्वासघात कर नंदीग्राम में जा रही है, वहां की जनता विश्वासघात का जवाब वोटों से देगी।


नंदीग्राम में भी टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी की हार निश्चित है। CPM को आगे बढ़ाकर TMC सोच रही है कि BJP से बच जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं होगा। बंगाल की जनता शांति चाहती है। TMC ने खून और लूट की राजनीति शुरू की है, उसे खत्म करने के लिए मोदी जी का शासन बंगाल में लाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे