- 28 फरवरी 2002 को भीड़ ने गुलबर्ग सोसायटी पर हमला किया, 39 शव मिले, 31 लापता। 11 के खिलाफ एफआईआर दर्ज।
- 21 नवंबर 2003 को पुलिस पर लगा आरोपियों को बचाने का आरोप। सुप्रीम कोर्ट ने 9 मामलों की सुनवाई रोकी।
- 26 मार्च 2008 को सुप्रीम कोर्ट ने एसआईटी गठित की, रिटायर्ड सीबीआई निदेशक आरके राघवन चीफ बने।
- 11 अगस्त 2009 को 25 और आरोपी गिरफ्तार किए गए। 62 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय।
- मई 2010, सुप्रीम कोर्ट ने अंतिम फैसले पर रोक लगाई।
- 22 सितंबर 2015 को स्पेशल कोर्ट ने लंबी सुनवाई पूरी की। कुल 338 गवाहों की पेशी हुई।
- 22 फऱवरी 2016 को सुप्रीम कोर्ट ने अंतिम फैसले से रोक हटाई।
- 2 जून 2016 को स्पेशल कोर्ट ने 24 लोगों को दोषी करार दिया, 36 आरोपियों को बरी कर दिया।