रविदास जयंती पर पेट्रोलियम मंत्री पहुंचे बनारस, लिया गुरू का आशीर्वाद

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 27 फ़रवरी 2021, 12:49 PM (IST)

वाराणसी । संत रविदास जयंती के मौके पर केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान शनिवार को सीर गोवर्धनपुर स्थित संत रविदास मंदिर पहुंचे। संत दरबार मे मत्था टेकने के बाद मंदिर के संत और डेरा सच्चा बल्लखंड जालंधर के प्रमुख निरंजन दास का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वीआईपी कक्ष में संत निरंजन दास ने सरोपा, अमृतवाणी और प्रसाद देकर सम्मानित किया।

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हम मंदिर के विकास के बारे में भी योजना बना रहे हैं। यहां की बातें प्रधानमंत्री तक पंहुचा देंगे। इसके बाद ट्रस्ट के आग्रह पर भाजपा नेता लंगर भी छकने गए।

इस दौरान प्रधान ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जैसे प्रेरणादायी व्यक्तित्व की जयंती पर आइए। उनके द्वारा दी गयी शिक्षाओं का अनुकरण कर उनके दिखाये गए मार्ग पर चलने का संकल्प लें।

उन्होंने कहा कि संत रविदास महाराज ने अपने लेखन के माध्यम से समरस समाज और भाईचारे की शिक्षा दी। मोदी सरकार संत रविदास जी के दिखाये गए मार्ग पर चलकर सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ गरीब कल्याण तथा समाज के हर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए कार्यरत है।

पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों पर धर्मेंद्र प्रधान ने कहा 80 से 85 प्रतिशत इंपोर्ट करना पड़ता है। बहुत जल्दी सब कुछ नियंत्रण में होगा। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में उछाल के कारण हमें ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। उत्पादक देशों को समझा रहे हैं कि उत्पादनकारी देश अपना हित न देखें। महंगाई पर उन्होंने कहा देश की अर्थव्यवस्था बहुत दिनों बाद पटरी पर आई है। कोरोना की विभीषिका के बाद मोदी के नीतियों के कारण ऐसा हुआ है।

संत रविदास की जन्म स्थली पर प्रियंका और अखिलेश भी आएंगे, इस सवाल पर उन्होंने कहा संतों के यहां सभी को आना चाहिए। उनका अनुसरण सभी को करना चाहिए। निरंजन दास जी ने अपना संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार लगातार विकास पर कार्य कर रही है। संत रविदास के विचार आज भी प्रासंगिक है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे