जयपुर में 13 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, बेहोश कर की हवानियत

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 25 फ़रवरी 2021, 1:04 PM (IST)

जयपुर। प्रतापनगर इलाके में तेरह वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हवानियत का शिकार बालिका को बहोशे कर किया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर फरार दुष्कर्मी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि सेक्टर-26 प्रताप नगर निवासी 13 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म हुआ है। घटनाक्रम के मुताबिक, परिचित चरण सिंह बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ कमरे में ले गया। वहां अपने साथी के साथ मिलकर उसे बेहोश किया।

जिसके बाद बालिका के साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया। दंरिदगी के शिकार बालिका को पुलिस ने महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार किया गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपित चरण सिंह की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे