भोजपुरी रैपर हितेश्वर को मिला बेस्ट रैपर का 'ग्रीन सिनेमा अवार्ड'

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 08 फ़रवरी 2021, 3:20 PM (IST)

पटना/मुंबई । भोजपुरी के स्टाइलिस रैपर ऑफ द ईयर हितेश्वर को बेस्ट रैपर का 'ग्रीन सिनेमा अवार्ड' दिया गया है। पुरस्कार से नवाजे जाने के बाद हितेश्वर ने अपने सभी प्रशंसकों और दर्शकों का शुक्रिया अदा किया है, साथ ही ग्रीन सिनेमा अवार्ड के आयोजकों का भी दिल से आभार व्यक्त किया है। हितेश्वर को मुंबई में आयोजित एक समारोह में यह पुरस्कार दिया गया।

कहा जाता है कि जिस तरह हनी सिंह और बादशाह हिंदी और पंजाबी में बड़ा नाम हैं उसी तरह भोजपुरी जगत में हितेश्वर रैपर के रूप में चर्चित हो रहे हैं।

भोजपुरी में रैपर हितेश्वर का रैप सांग 'बोला का हा' बहुत ज्यादा चर्चा में रहा और लोगों ने इस गाने को खूब पसंद भी किया। हितेश्वर बड़ी खूबसूरती से अपने रैप सांग को लिखते, गाते और परफॉर्म भी करते हैं। उनका लुक भी वीडियो में बेहद आकर्षक दिखता है।

भोजपुरी सिनेमा के चर्चित खलनायक अवधेश मिश्रा ने भी हितेश्वर की काबिलियत मानी है। अवधेश मिश्रा ने कहा कि भोजपुरी रैपर हितेश्वर का रैप सांग युवाओं द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। रैपर हितेश्वर बड़े ही बिंदास मूड में और एक अलग ही रूप में नजर आते हैं।

पुरस्कार पाकर उत्साहित हितेश्वर ने कहा, "मेरा गाना श्रोताओं और दर्शकों के दिल को छू रहा है इसलिए मेरे रैप सांग को लोग इतना प्यार दे रहे है। मैं जल्द ही अपने कई नए प्रोजेक्ट्स लेकर आ रहा हूं।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे