नई दिल्ली। भारतीय बाजार में दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ने पकड मजबूत कर ली है। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में तो रॉयल एनफील्ड बाइक की डिमांड तेजी से बढी है। रॉयल एनफील्ड की बाइक आरई क्लासिक की तो 3 से 5 माह तक की वेटिंग है।
गौरतलब है कि इन दिनों फ्रांस में व्हील्स एंड वेव्स कस्टक बाइक शो चल रहा है। रॉयल एनफील्ड ने भी इस बाइक शो में अपनी दो कस्टम बाइक पेश की हैं।
इस बाइक शो में रॉयल एनफील्ड ने दो फैक्ट्री बिल्ट कस्टम बाइक्स पेश की
हैं। गौरतलब है कि रॉयल एनफील्ड ने पहली बार फैक्ट्री बिल्ट कस्टम बाइक पेश
की है।
रॉयल एनफील्ड की इन कस्टम बाइक्स में से एक ऑफ रोड मशीन के लिए है
जबकि दूसरी ड्रैगस्टर कस्टम है। इन बाइक्स को कंपनी ने रॉयल एनफील्ड डर्टी
डक और रॉयल एनफील्ड पोवा के नाम से पेश की है।
रॉयल एनफील्ड डर्टी डक:
रॉयल एनफील्ड ने इस बाइक को अपनी चर्चित बाइक कॉन्टिनेन्टल जीटी बाइक को
कस्टमाइज करके बनाया है। इस बाइक के कई हिस्सों को मोडिफाई किया गया है।
कंपनी ने इस बाइक का स्नोर्केल हैरिस परफॉर्मेंस डेवलप किया है जो रॉयल
एन्फील्ड का ही पार्ट है।
साथ ही इस बाइक में फ्री फ्लो और एक्जास्ट के लिए
इसके एयर बॉक्स को भी मोडिफाई किया गया है। साथ ही इस बाइक के टायर्स भी
चेंज किए गए हैं।
रॉयल एनफील्ड पोवा: रॉयल एनफील्ड की यह
बाइक क्लासिक 500 को कस्टमाइज करके बनाया गया है। इस बाइक में कंपनी ने
व्हीलबेस और हैंडलबार में बदलाव किए गए हैं। साथ ही कंपनी ने इस बाइक में
फ्यूल इंजेक्शन इंजन की जगह कार्बोरेटर लगाया गया है।
साथ ही इसमें एयर
बॉक्स कली जगह फ्यूल गेज लगाया गया है। देखने में रॉयल एनफील्ड की दोनों
कस्टमाइज बाइक बेहतर और शानदार लग रही हैं। हांलांकि कंपनी ने अभी इनकी
बिक्री और प्रोडक्शन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।