आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 29 जनवरी 2021, 07:12 AM (IST)

मेष: काम-काज की दृष्टि से दिन अच्छा जाएगा। किसी नए काम की शुरुआत की भूमिका बनेगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। संतान को लेकर उत्साह में रहेंगे। कोई प्रगति देखने को मिल सकती है। भागीदारी के मामले में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। थोड़े की कोशिश से ही आर्थिक लाभ बढ़ेगा। नए लोग जुड़ेंगे। किसी नए की पृष्ठभूमि में तैयारी कर सकते हैं परंतु इतना आसान नहीं हैं। आज कोई परेशानी देखने को मिल सकती है। यात्रा के दृष्टिकोण से दिन शुभ नहीं है। विवाह या सगाई संबंध के लिए दिन ठीक है, बात आगे बढ़ा सकते हैं। शाम को आपके ऊपर व्यर्थ आक्षेप आ सकते हैं जिनसे आपको सावधान रहना होगा।

वृषभ: आज का दिन बहुत शानदार है। शाम से पहले-पहले आर्थिक लाभ हो जाएगा या रुका हुआ काम बन जाएगा। भागीदारी के मामलों में गति आएगी। आप बहुत तेज गति से काम करना चाहते हैं परंतु आर्थिक समस्याएं बनी रहेंगी। भूमि या भवन के मामलों से छोटी-मोटी समस्या हल हो सकती है। आपके बारे में लोगों की राय सुधरेगी, इसके लिए आपको योजनाबद्ध ढंग से काम करना चाहिए। पिता से लाभ होगा, उन्हें भी लाभ होगा। कोई पुरानी उधारी वसूल करने के लिए कोशिश करेंगे तो सफलता मिल जाएगी। धार्मिक कार्यों में बहुत रुचि बढ़ेगी। कोई नया वादा कर सकते हैं।

मिथुुन: काम-काम में विशेष रुचि रहेगी। बाहर से सहयोग मिलेगा। अनजान लोगों से संबंध बनेंगे। साझेदारी के मामलों में थोड़ा सावधानी से काम करें तो लाभ की संभावनाएं बन जाएंगी। विरोधी लोगों से बचकर रहें, वे कोई घटिया हरकत कर सकते हैं। यात्रा में कोई जोखिम नहीं लें, वाहन की गति धीमी रखनी होगी। शाम के बाद जो मेहनत करेंगे, उसका शुभ परिणाम कल तक आ जाएगा। गृहस्थ जीवन में समय अच्छा रहेगा। प्रेम संबंध यदि है तो उसमें गति आएगी। पिता के लिए समय अच्छा है परंतु माता के लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अच्छा समय नहीं है। यात्रा लाभ दे सकती है परंतु पश्चिम दिशा की यात्रा ना करें।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्क: समय थोड़ा सुधार पर है परंतु जल्दी ही कोई बड़ा परिणाम आने वाला नहीं है। किसी कार्य विशेष के लिए दूसरों की सलाह लेनी होगी। निजी रिश्तों में बहुत सावधानी बरतनी होगी। आक्षेपों का जवाब उचित ढंग से देना होगा, नादानी से बोलने में परेशानी होगी। संतान से संबंधित समस्या को ध्यान से समझने की आवश्यकता है अन्यथा परेशानी हो सकती है। किसी अच्छी दावत में शामिल होने का मौका मिल सकता है परंतु किसी निकट व्यक्ति से विवाद हो सकता है, आप किनारा कर लेंगे। आर्थिक मामलों को छोडक़र अन्य मामलों में भाग्य साथ देगा और आपके रुके हुए काम बनने के आसार हैं।

सिंह: समय लाभ का बना हुआ है। आर्थिक लाभ होकर भी आपके हाथ में नहीं आएगा, बाहर ही बाहर खर्च हो जाएगा। किसी कार्य को बीच में छोड़ देने की प्रवृत्ति नुकसाान दे सकती है। प्रेम संबंध के मामले में समय अनुकूल है परंतु आज कोई नई शुरुआत नहीं कर पाएंगे। तुलनात्मक दृष्टि से कल का दिन ज्यादा अच्छा रहेगा। कई काम अधूरे रहने के कारण मन में निराशा रहेगी। विवादों से किनारा कर लेंगे, मुकदमें व परेशानी बढ़ेगी। कानूनी रूप से आपका पक्ष अच्छा रहेगा परंतु फिर भी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। संतान की तरफ से कोई चिंता रहेगी। यात्रा का विचार त्याग दें।
कन्या: दिनभर समय अच्छा जाएगा, मन प्रसन्न रहेगा। मन में सोचे हुए काम पूरे होंगे। किसी कारण से लोकप्रियता बढ़ेगी, कई नए लोग मिलेंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन ठीक है और दैनिक आय बढ़ेगी परंतु किसी नए स्रोत से आय हो सकती है। किसी विवाद में समझौते की स्थिति बन सकती है, आपके बारे में लोगों की राय सुधरेगी, उसका लाभ उठाकर कोई काम बना लेंगे। कार्यशैली में पारदर्शिता रखेें अन्यथा आक्षेप आ सकते हैं। यात्रा लाभ दे सकती है परंतु रात्रि होने के बाद यात्रा त्याग दें, पश्चिम दिशा में यात्रा ना करें।

तुला: आज कोई रुका हुआ काम बना लेेंगे, ग्रहस्थिति अच्छी है, आपके प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। जो लोग आपको पूरी तरह नहीं जानते, वे भी आपका काम करेंगे। सरकारी लोगों से थोड़ी बहुत अड़चन रह सकती है परंतु उससे आपके काम-काज में कोई बुरा असर नहीं आएगा। पद-प्रतिष्ठा के लिहाज से दिन अच्छा जाएगा और शाम के बाद किसी खास काम के बन जाने की संभावना है। यात्रा योग बने हुए हैं परंतु शाम के बाद की यात्रा ज्यादा अच्छी जाएगी। पश्चिम दिशा में यात्रा ना करें। भाई-बहिनों से सीमित मदद मिल सकती है।

वृश्चिक: आपके व्यक्तिगत प्रभाव में वृद्धि होगी। इन दिनों का कोई भी घटनाक्रम आपके पक्ष में रहेगा। संतान की तरफ से अच्छा समाचार मिल सकता है, उनका कोई अच्छा काम बनने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप कोई विशेष प्रयोग करेंगे और आपके आस-पास चल रही बातों को नया मोड़ देने की कोशिश करेंगे। आज कई लोगों से एक साथ मिलना हो सकता है जिनमें ना केवल मित्र बल्कि रिश्तेदार हो सकते हैं। दोपहर बाद किसी नए समाचार के साथ आप फिर उत्साह में आ जाएंगे और नए ढंग से योजना बनाएंगे। दूसरे शहरों से लाभ के अवसर हैं। स्थानीय यात्राएं लाभ दे सकती हैं परंतु पश्चिम दिशा में यात्रा ना करें।

धनु: ग्रहस्थिति बहुत अनुकूल है और जिस काम को आज करना ही चाहते हैं उसे करने का अवसर मिल सकता है। आज बाहर की यात्राओं का त्याग कर दें परंतु स्थानीय यात्राएं कर सकते हैं। बकाया काम को निपटाने के लिए विशेष प्रयास करना होगा। आज दैनिक आय बढ़ेगी। घर-परिवार के किसी मामले को सुलझाने के लिए आप कुछ विशेष प्रयास करेंगे और उसमें सफलता भी मिलेगी। इस समय आवश्यक सहयोग भी मिल जाएगा। परिवार के कुछ सदस्य सहयोग करेंगेे, जिससे आपका उत्साहवद्र्धन होगा। व्यवसाय में सफलता के लिए कुछ नया नहीं करना पड़ेगा परंतु काम का समय जरूर बढ़ेगा।

मकर: आज आपका व्यक्तिगत प्रभाव बहुत बढ़ेगा। किसी नई जगह पर आपका अच्छा परिचय होगा। जो लोग आपका साथ दे रहे हैं, उनके लिए कुछ करेंगे। भूमि-भवन के मामलों में पूरी तरह सफलता नहीं मिलेगी, कोई ना कोई कमी रहेगी। किसी विवाद में आपका नाम आ सकता है अत: बहुत सावधानी से काम करें। किसी दावत में भाग लेने का अवसर मिलेगा। पारिवारिक षडय़ंत्रों से दूर रहे, इनमें शामिल होने से आपको हानि होगी। किसी रहस्यविद्या में भारी रुचि रहेगी। यात्रा कर सकते हैं परंतु कोई विशेष लाभ नजर नहीं आ रहा।

कुंभ: काम-काज में तेजी आएगी। आपकी मेहनत रंग ला सकती है। आज आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा जाएगा और आपको कोई अच्छा उपहार मिल सकता है। यदि नौकरी करते हैं तो कार्यस्थल पर कोई असुविधा हो सकती है, आपको ध्यान देना ही पड़ेगा। यात्रा का दबाव रहेगा, यात्रा लाभदायक हो सकती है परंतु पश्चिम दिशा की यात्रा ना करें। भाग्य आपका साथ दे रहा है, तमाम अवरोध के बाद भी आपकी प्रगति होगी और काम आगे बढ़ेगा। निजी जीवन में सुख बढ़ेगा, निजी रिश्ते और प्रगाढ़ होंगे। खर्चा ज्यादा होगा, दूसरे शहरों से आय बढ़ेगी।

मीन: आज आर्थिक लाभ की मात्रा बढ़ सकती है। अचानक लाभ का प्रतिशत बढ़ेगा। कोई नया काम मिल सकता है। यदि आप नौकरी करते हैं तो बॉस की तरफ से लाभ मिलेगा और यदि व्यवसाय करते हैं तो भी लाभ अच्छा होगा। बाहरी दफ्तरों से थोड़ी अड़चनें होंगी। आपको इस समय योजना पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। आपके विरोधी आज चुगली करेंगे और आपको अपनी सफाई में कुछ कहना पड़ेगा। ऋणों के पुनर्भुगतान के लिए आवश्यक प्रबंध हो जाएगा। खान-पान पर ज्यादा ध्यान दें, स्थानीय भाग-दौड़ ज्यादा रहेगी।