आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 25 जनवरी 2021, 08:16 AM (IST)

मेष: दिन शानदार जाने वाला है। ना केवल आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी बल्कि आर्थिक लाभ होगा। व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं परंतु उत्तर दिशा में ना करें। काम-काज में अधिक दक्षता लाने की आवश्यकता है। काम-काज की समस्याओं को हल करने के लिए किसी सहारे की जरूरत पड़ेगी। संतान को कोई साधारण सी समस्या हो सकती है, उनका समय अच्छा है। व्यवसाय में कोई नई संधि करनी पड़े तो आपको तैयार रहना चाहिए। मिल-जुलकर काम करने का लाभ ज्यादा मिलेगा। नौकरी करते हैं तो समय अच्छा रहेगा, बॉस प्रसन्न रहेंगे, कार्य-निष्पादन अच्छा रहेगा।

वृषभ: समय लाभ का बना हुआ है। किसी विशेष सफलता से खुशी मिल सकती है। आपका सम्मान बढ़ेगा। काम-काज में कुछ नया प्रयोग करने की सोच सकते हैं। अपने विचारों को अमल में ले आएंगे। खर्चे का दबाव बहुत ज्यादा रहेगा। कारोबारी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। उत्तर दिशा में यात्रा ना करें। कोई नई विधा सीखने को मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, कोई नया साहित्य पढऩे को मिल सकता है। किसी खास काम में मित्र मदद करेंगे। वाहन संबंधी सुख-सुविधा बढ़ेगी, घर में भी सुख-साधन बढ़ेंगे। यात्रा का दबाव बहुत ज्यादा रहेगा, यात्रा लाभदायक रह सकती है।

मिथुुन: आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास सफल हो जाएंगे। आपके काम को मान्यता मिलेगी और लोगों से सम्मान भी मिलेगा। कार्यशैली में थोड़ी सी नाटकीयता आ जाएगी। आज प्रभावशाली लोगों से मिलना हो सकता है और व्यवसाय के बारे में बातचीत हो सकती है। यदि नौकरी करते हैं तो समय बहुत अच्छा है। किसी महत्वपूर्ण काम के बन जाने का संकेत मिल सकता है। आज का दिन संतान के लिए बहुत ही अच्छा है। लाभ के लिए किए जा रहे काम से मन प्रसन्न रहेगा। वाहन थोड़ा सावधानी से चलाएं, कहीं चोट लगने का भय है। विरोधियों के खिलाफ आप कोई कार्यवाही कर सकते हैं, उसमें आपको सफलता मिल सकती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्क: आज का दिन बहुत व्यस्त जाएगा। काम-काज की अधिकता से आप परेशान रहेंगे परंतु लोगों का पूरा सहयोग नहीं मिलेगा। आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास सफल नहीं हो पा रहे हैं आपको उसके लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। आज तालमेल में कमी हो सकती है, आपको आक्षेप सहने पड़ सकते हैं। व्यर्थ की आलोचनाओं से बचकर रहें और जवाब नहीं दें। यदि नौकरी करते हैं तो काम-काज की दक्षता बनी रहेगी और कार्य-संपादन ज्यादा रहेगा। भूमि-भवन के मामलों में गति आएगी। कोई नई बात सामने आ सकती है। इस संबंध में किए गए काम की प्रशंसा होगी।

सिंह: साझा भाव से काम करने में लाभ होगा। आपको अनुमान से अधिक लाभ हो सकता है। आज कई लोगों से अच्छा सहयोग मिलेगा। काम-काज की गति अच्छी रहेगी, बकाया काम ढंग से संपादित कर पाएंगे। कुछ खर्चा करना पड़ सकता है। यात्रा लाभदायक हो सकती है, उत्तर दिशा में यात्रा ना करें। किसी रुके हुए काम को अचानक गति मिलेगी। आपको आर्थिक लाभ के साथ-साथ यश-प्रशंसा मिल सकती है। कोई काम अचानक बीच में छोडऩा पड़ सकता है। खान-पान में थोड़ी सी लापरवाही बरतेंगे और गरिष्ठ भोजन खाने को मिल सकता है।

कन्या: समय लाभ का बना हुआ है। कोई नवीन सूचना मिलेगी। किसी प्रतिद्वंद्वी से भी काम बन जाएगा। व्यावसायिक सहयोग बढ़ेगा, अपने काम-काज की गुणवत्ता का लाभ आपको मिलेगा। संतान की तरफ थोड़ी बहुत चिंताएं बनी रहेंगी परंतु आप अपने कौशल से समस्याओं को सुलझा लेंगे। आर्थिक लाभ के लिए किसी नई योजना पर ध्यान दे सकते हैं। घर-परिवार में खुशी का माहौल होगा, वरिष्ठ लोगों की कृपा मिलेगी। बाहरी शहरों से लाभ मिलेगा, और खर्चा भी बढ़ेगा। खर्चों को रोकने का कोई भी उपाय सफल नहीं होगा।

तुला: संतान के लिए समय बहुत शुभ रहेगा, उनकी पढ़ाई-लिखाई या व्यवसाय में लाभ होगा। पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, सामंजस्य बढ़ेगा। आज लाभ की मात्रा बढ़ सकती है परंतु उसके लिए किसी तिकड़म का प्रयोग ना करें, सहज मार्ग से ही काम अच्छा हो जाएगा। आर्थिक लाभ के जो प्रयास आप कर रहे हैं, वे पर्याप्त नहीं हैं और आपको नए साधनों की आवश्यकता पड़ेगी। घर में थोड़ी सी अशंाति हो सकती है, आप संयम से काम लें। सरकारी लोगों से काम-काज निकालने के लिए किसी की मदद लेनी होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी, उत्तर दिशा में नहीं है।

वृश्चिक: समय सुधार पर है। सोचे हुए काम मनमर्जी से हल हो जाएंगे। आप जितना अधिक ध्यान देंगे, उतना ही लाभ होगा, योजना ढंग से बनाएं। ऋण-प्रबंध लगातार करना होगा। लंबी यात्राएं ना करें। आज लोकप्रियता व सम्मान बढ़ेगा, ग्रहस्थितियां आपके पक्ष में बनी हुई हैं। भाई-बहिन से संपर्क बढ़ेगा, उनके लिए बहुत शुभ समय चल रहा है। संतान की किसी समस्या का हल निकलने के आसार बढ़ रहे हैं। कोई कार्य चमकदारी ढंग से संपन्न हो सकता है। दूसरे शहरों से आय बढ़ेगी, खर्चा भी कम नहीं होगा। घर में किसी सुख-साधन की बढ़ोत्तरी होगी। आर्थिक लाभ के लिए नया स्रोत मिल सकता है परंतु कोशिश बराबर करनी होगी।

धनु: ग्रहस्थिति शानदार बनी हुई है। सोचा हुए काम आपके ही तरीके से हो जाएगा। इतनी परेशानियां नहीं आएंगी जितना आपने सोचा था। लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा। धार्मिक काम में रुचि बढ़ेगी। सरकारी लोगों से संबंध सुधरेंगे और कोई रुका हुआ काम हो सकता है। प्रेम संबंध के मामले में थोड़ी सी सावधानी बरतें और यथार्थपरक निर्णय लें। संतान को किसी एक मामले में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पद-प्रतिष्ठा के लिए आपको थोड़ी सी नीति से काम लेना पड़ेगा। जो लोग विरोध कर रहे हैं, वे अब शांत हो जाएंगे। अपने अधीनस्थों के लिए या छोटे भाई-बहिनों के लिए समय शानदार है, उनका कोई ना कोई काम बनेगा।

मकर: समय बहुत संवेदनशील है। आपके बनते-बनते काम में एक तरफ रुकावट आएगी तो दूसरी तरफ कोई आश्वासन भी देगा। चिंता के बीच में आप हिम्मत से काम लेंगे। शाम तक स्थितियां काबू में आ जाएगी। घर-परिवार में आज बहुत पूछ बढ़ेगी। पेट के विकार परेशान करेंगे। तनाव से मुक्ति के लिए या तो प्राणायम करें या नींद अधिक लें। आज यात्रा लाभ दे सकती है, अगर उसे अपने व्यवसाय से जोड़ लें तो। उत्तर दिशा में यात्रा ना करें परंतु अपने स्थान पर रहकर भी लाभ हो सकता है। संतान की चिंताओं से अंाख मूंदकर नहीं रहें, उनसे मित्रवत व्यवहार करें।

कुंभ: किसी नए समाचार से मन में उत्साह की वृद्धि होगी। आपको सोचा हुआ हर काम समय पर बन जाएगा। किसी अड़चन वाले काम में नई राह खुल सी जाएगी। काम-काज में वृद्धि के लिए आपके प्रयास सफल होने में अभी समय है परंतु आश्वासन मिल सकता है। इस समय व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वियों पर आप भारी पड़ेंगे और आपको कुछ भी अनिष्ट नहीं होगा। कार्यकौशल में बढ़ोत्तरी होगी। घर में दवाइयों का प्रयोग अधिक रहेगा। दोपहर तक आप तनावग्रस्त रहेंगे परंतु दोपहर के बाद संबंध सुधर जाएंगे। आय बढ़ाने के लिए बहुत अधिक तिकड़म का प्रयोग ना करें।

मीन: पिछला बकाया काम निबटाने के लिए आप मेहनत करेंगे। किसी काम में रुकावट आएगी। सरकारी लोगों से आपको कोई अपेक्षा नहीं करनी चाहिए और अपने बूते ही अपना काम करना चाहिए। कोई ऐसा कार्य ना करंे जो नियोजित हों या आपके बूते से बाहर हो। भागीदारी के मामले में सफलता मिल सकती है। दोपहर बाद तक धन-प्रबंध की समस्या बनी रहेगी परंतु शाम तक समस्या हल हो जाएगी। घर में थोड़ी सी कलह जैसी परिस्थितियां बनेंगी। आपका कार्य-कौशल उच्चकोटि का रहेगा और कार्यकुशलता के बल पर आप निश्ंिचत से रहेंगे। साथी के नाम से काम-काज में लाभ हो सकता है। वरिष्ठ लोग आपसे प्रसन्न से रहेंगे।