आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 24 जनवरी 2021, 08:39 AM (IST)

मेष: समय विशेष लाभ का बना हुआ है। सोचे हुए काम तेज गति से बनेंगे, अड़चनें दूर हो जाएंगी। पद-प्रतिष्ठा को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी, कोई नुकसान नहीं होगा। साझेदारी के मामलों में सफलता मिलेगी, काम आगे बढ़ेगा। काम-काज में थोड़ी रुकावटें आएंगी, कोई बाहरी सहयोग आपको सफलता दिला सकता है। नौकरी में नई जवाबदेही होगी, बॉस और अधिक उम्मीद करने लगेंगे। संतान की तरफ से निश्चिंत नहीं रहेंगे, कोई नई परेशानी सिर पर आ जाएगी। भाई-बहिनों से सौहार्द्र बढ़ेगा, किसी सार्वजनिक मंच से प्रशंसा हो सकती है। यात्रा लाभदायक रहेगी, उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करें।

वृषभ: आज का दिन अत्यंत शुभ फलदायक है। कामकाज में गति आएगी, अटके हुए काम बनेंगे। साझेदारी के कामकाज में ज्यादा लाभ होगा। दैनिक लाभ में बढ़ोत्तरी होगी। बाहरी शहरों से लाभ प्राप्ति बढ़ेगी। यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। निजी यात्रा, व्यावसायिक यात्रा में बदल जाएगी। लाभ अपेक्षा के अनुसार नहीं होगा, लाभ बढ़ेगा। साथी के नाम से काम में लाभ बढ़ेगा। किसी विशेष जिम्मेदारी को निभाने में सफल हो जाएंगे। व्यक्तिगत रिश्ते मधुर हो जाएंगे। आर्थिक दबाव ज्यादा रहेगा और आपको लाभ के बाद आय के नये सूत्र तलाश करने पड़ जाएंगे।

मिथुुन: आज कोई यात्रा नहीं करें, यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। कोई नया काम शुरु नहीं करें, उसे स्थगित कर दें। मिलजुल कर काम करने से अच्छा रहेगा, आपको कई लोगों के सहयोग की आवश्यकता रहेगी। किसी एक व्यक्ति की नाराजगी से चिंतित नहीं हों, आपके कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ेगा। आर्थिक आवश्यकताएं बहुत बढ़ जाएंगी। खर्चे को नियंत्रण में लाना बहुत मुश्किल हो रहा है, दैनिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी। कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। भाई-बहिनों से संबंध को लेकर कोई विशेष चर्चा होगी, आप शांत रहकर सबका पक्ष सुनें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्क: व्यावसायिक कार्यों में कुछ व्यवधान सा रहेगा, आपके ऊपर नया आक्षेप आ सकता है। बातों को ऐसे ही नहीं जाने दें, आपको समाधान करना ही चाहिए। दूसरी तरफ आपकी लोकप्रियता भी बढ़ेगी, किसी खास काम की वजह से लोगों की नजरों में आ जाएंगे। कुटुम्ब के झगड़ों को व्यावसायिक कामों से अलग रखें, इसी में आपकी सफलता है। यदि नौकरी करते हैं तो सफलता का दिन है और परेशानियों के बाद भी दिए गए काम को कर पाएंगे। संतान की तरफ से कोई नई चिंता उत्पन्न हो सकती है। अपने किसी अधीनस्थ कर्मचारी से आप नाराज से ही रहेंगे, आपको भी मन में परेशानी रहेगी। छोटी यात्रा ठीक रहेगी परन्तु उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करें।

सिंह: समय विशेष लाभ का बना है। काम-काज की गति अचानक बढ़ जाएगी। किसी एक व्यक्ति से बातचीत बंद करके दूसरे से शुरु कर देंगे। आर्थिक लाभ के अवसर बढ़ेंगे, किसी ऐसे काम में खर्चा करना पड़ेगा जो आपके अनुमान से बाहर था। व्यावसायिक यात्रा शुभ परिणाम दे सकती है, उत्तर में लाभ नहीं होगा। भागीदारी के मामले लाभप्रद रहेंगे। आप नये विषय और ढूंढने लग जाएंगे। कोई व्यक्ति नये सहयोगी के रूप में उभरेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, दवाइयों से मुक्ति नहीं मिल पाएगी। साथी के नाम से चल रहे काम में अचानक गति आएगी। जोखिम का काम हाथ में ले सकते हैं।

कन्या: समय लाभ का बना हुआ है। किसी खास काम को आज सम्पन्न कर पाएंगे। आपके बारे में लोगों की राय अच्छी बन रही है, उसका पूरा लाभ मिल जाएगा। संतान को लेकर चिंताएं यथावत रहेंगी, आप कुछ कर नहीं पाएंगे। संतानों के बीच में किसी मामले को लेकर मनमुटाव बना रहेगा। कुटुम्ब के मामलों में आपको जरूर सफलता मिलेगी, मन-मुटाव दूर कर पाएंगे। दूसरे शहरों से आय बढ़ सकती है, आपकी किसी खास योजना में प्रगति होगी। आपके बारे में आज कोई नयी राय बन सकती है। साथी के लिए यह अच्छा समय है। साझेदारी के काम में भी आपको लाभ मिलेगा। आर्थिक समस्याएं बनी रहेंगी, धीरे-धीरे कमी होगी। यात्राएं शुभ रहेंगी, उत्तर दिशा की यात्रा का त्याग करें।

तुला: कामकाज में थोड़ी बहुत अड़चनें तो रहेंगी परन्तु फिर भी आप अपना कामकाज करने में सफल रहेंगे। नई जिम्मेदारी आए तो उसे स्वीकार कर लें, आपको लाभ होगा। भाई-बहिनों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा, वे विशेष सम्मान का प्रदर्शन करेंगे। आपके बड़प्पन से उन्हें ग्लानि हो सकती है। माता के लिए समय थोड़ा कष्टकारी है, उनके मन के भ्रम दूर नहीं हो पाएंगे। यदि आप नौकरी करते हैं तो तुलनात्मक दृष्टि से आज का दिन अच्छा जाएगा। आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास अचानक तेज हो जाएंगे और आपके सभी मामले आगे बढ़ जाएंगे। भागीदारी के मामले में थोड़ी सी चिंता बनी रहेगी और मन ही मन में असंतोष भी रहेगा।

वृश्चिक: विशेष सफलता का दिन है, कोई बड़ी बाधा दूर हो जाएगी। रुके हुए काम-काज में गति आएगी। आपके प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। घर में तो वातावरण अच्छा नहीं रहेगा परन्तु बाहर सफलता मिलेगी। कोई नया निर्णय ले सकते हैं। व्यवसाय को लेकर कोई नयी वार्ता शुरु कर सकते हैं। किसी खास काम से आपको प्रशंसा मिलेगी। आर्थिक उपलब्धि धीरे-धीरे बढ़ेगी परन्तु अभी तो ऋण की आवश्यकता है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े तो चूकिए मत, ग्रह स्थिति बलवान है। कारोबारी यात्रा सफल रहेगी परन्तु उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करें।

धनु: मिल-जुलकर काम करने में भलाई है। कोई समस्या आने के बाद भी आप उसका निवारण कर लेंगे। काम-काज में मन लगेगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। घर-परिवार में भी एक-दूसरे के प्रति सम्मान बढ़ेगा। साथी के नाम किए जा रहे काम में लाभ हो सकता है। यात्रा योग बने हुए हैं परंतु उत्तर दिशा की यात्रा ना करें। वाहन संबंधी कोई समस्या सामने आ सकती है। भूमि से संबंधित थोड़ी परेशानी रहेगी जिनका हल बाद में निकलेगा। ऋण प्रबंध के लिए कोशिश कर सकते हैं परंतु अभी उचित समय नहीं है।

मकर: समय लाभ का बना हुआ है परंतु कोई ना कोई अवरोध चलता रहेगा। जो योजनाएं बनाएंगे, उनको सही तरह से लागू करने में दिक्कतें आएंगी। ऐसे कामों में धन खर्च होगा जो कि या तो उचित नहीं है या जिन्हें आपको नहीं करना चाहिए। मित्रों का सहयोग बना रहेगा। साझेदारी के काम ठीक-ठीक चलेंगे। किसी से नाराजगी भारी पड़ेगी। सरकारी लोगों से बनने वाले काम थोड़ा तकलीफ देंगे, उनका कोई समाधान नहीं निकाल पाएंगे। मनोरंजन व मौज-शौक में समय बिताएंगे। किसी अधीनस्थ कर्मचारी के व्यवहार से आप नाराज से रहेंगे और शाम तक भी सामान्य नहीं हो पाएंगे।

कुंभ: समय में धीरे-धीरे परिवर्तन आ रहा है। सोचे हुए काम सही ढंग से होने की स्थितियां बन रही हैं। एक जगह टिककर काम करेंगे। यात्रा को स्थगित करना होगा। जितना भी बकाया काम है, उन्हें निबटाने की सोचेंगे परंतु समय बहुत कम है और काम ज्यादा। भाग-दौड़ करके भी काम पूरे नहीं होंगे। व्यवसाय में विरोधी लोगों पर भारी पड़ेंगे। यदि प्रेम संबंध हैं तो गति मिलेगी। वैवाहिक जीवन में गति आएगी। क्रोध को कम करने के लिए सूर्य आराधना करनी होगी। चल रहे षडय़ंत्रों से सावधान रहें।

मीन: आर्थिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी। कोई उधारी भी वसूली हो सकती है। संतान के लिए दिन बहुत ही शुभ है। उनके नाम से काम-काज में लाभ होगा या वे आपको सहयोग देंगे। भागीदारी के मामले लाभप्रद रहेंगे। आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास सफल हो जाएंगे। थोड़ी योजना बनाकर काम करना होगा। आज बुजुर्गों से आशीर्वाद मिलेगा। विरोधियों को परेशानियां हो सकती हैं, आप अपना काम अपने ही ढंग से करें, किसी से प्रभावित होने की जरूरत नहीं है। आज पूजा पाठ पर अधिक ध्यान देना होगा। भाई-बहिनों के कामकाज में दखलदांजी ना करें। वायु विकार से परेशानी रहेगी।