आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 20 जनवरी 2021, 08:44 AM (IST)

मेष: आज यात्रा के लिए अनुकूल दिन नहीं है परन्तु शाम के बाद यात्रा करेंगे तो लाभदायक हो सकती है। कोई बिगड़ा हुआ काम भी बनने की स्थिति आ रही है। सोच-समझ कर योजना बनाएं, अड़चनों के बाद भी आप अपना काम कर जाएंगे। अद्र्धरात्रि के आस-पास कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है, डरने की आवश्यकता नहीं। भागीदारी के मामलों में परिस्थति लाभदायक रहेगी। समूह के रूप में किया गया और भी कोई कार्य सफल हो सकता है। संतान के लिए समय लाभ का बना हुआ है। कुटुम्ब के मामलों में थोड़ी बहुत अप्रिय स्थितियां अभी भी बनी रहेंगी। खान-पान में सावधानी बरतें।

वृषभ: समय लाभ का बना हुआ है। किसी खास सूचना से बहुत आशावादी हो जाएंगे। घर में थोड़ी बहुत समस्या बनी रहेगी। संदेह की परिस्थितियों में कमी आएगी। आप जल्दी ही कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने की स्थिति आ जाएंगे। व्यवसाय में आप अपना कौशल प्रदर्शन करेंगे और उसका लाभ मिलेगा। प्रतिद्वंद्वियों पर आप बहुत भारी पड़ेंगे। भूमि-भवन से लाभ की परिस्थिति बनी हुई है। धार्मिक मामलों में बहुत रुचि लेंगे। किसी खास व्यक्ति से मिलना होगा और आप उससे अपना काम बना लेंगे। प्रेम सम्बन्ध में गति आएगी, उनके लाभ का समय है।

मिथुुन: समय शानदार बना हुआ है। आपकी ख्याति बढ़ेगी और आपको लाभ होगा। आपके बारे में लोगों की राय बदलेगी। भागीदारी के मामलों में आप लाभ में जाएंगे। आय का स्तर बढ़ेगा, दैनिक आय भी बढ़ेगी। अर्थ प्रबंध में थोड़ी बहुत समस्या रहेगी परन्तु आप परिस्थितियों को जीत लेंगे। किसी साहसपूर्ण फैसले की आवश्यकता है, जिसे आप कर पाएंगे। यह बड़ा अजीब समय है जब खर्चे का स्तर भी ऊंचा रहेगा और आय का स्तर भी ऊंचा रहेगा। जीवन साथी को हर काम में लाभ होगा। आपको स्वास्थ्य संबंध सावधानियां बरतनी चाहिएं। छोटी-छोटी बातें परेशान करेंगी।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्क: कई दिनों की मानसिक चिंता से आज मुक्ति मिलेगी। कठिन कामकाज से थोड़ी राहत मिलेगी। महत्वपूर्ण लोगों से मिलने का अवसर मिल रहा है, उसका लाभ उठाएं। प्राकृतिक चिकित्सा पर ज्यादा ध्यान देंगे। अपने वरिष्ठ लोगों से अच्छा मार्ग दर्शन मिलेगा, आप भी उन पर अपना प्रभाव जमा पाएंगे। घर में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास आधे ही सफल होंगे, क्योंकि सामने की तरफ से सहयोग नहीं मिलेगा। घर-कुटुम्ब में किसी मामले को लेकर असहमति बनी रहेगी। खानपान पर नियंत्रण रखें, ब्लड-प्रैशर या शुगर की समस्या हो सकती है।

सिंह: किसी खास समाचार से उत्साहित रहेंगे। सफलता के आसार बढ़ रहे हैं। आज आर्थिक लाभ में बढ़ोत्तरी होगी, कोई नया अवसर भी मिलेगा। व्यवसाय में आप नया कौशल अपनाएंगे, जिसके कारण सुधार आएगा। आपकी संतान या आपके सहयोगी आज बड़े मददगार रहेंगे और उसका शुभ परिणाम आएगा। किसी नई योजना को रूप दे सकते हैं। साझा भाव से काम करने में लाभ रहेगा। जीवन साथी के लिए आज का दिन शुभ है, उनके रुके हुए काम बनेंगे और लाभ होगा। भूमि-भवन या वाहन संबंधी मामलों में अड़चनें दूर होंगी। आज आपकी साख बढ़ेगी और आपकी कही गई बातों की रक्षा होगी।

कन्या: आज का दिन अत्यंत विशेष है। ग्रह स्थिति शानदार सफलता देनी वाली है। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और ना मानने वाले भी मानने लगेंगे। व्यवसाय करते हैं तो प्रतिष्ठा बढ़ेगी और नौकरी करते हैं तो भी मान्यता मिलेगी। सहयोगियों की तरफ से थोड़ी बहुत चिंता रहेगी। आय के साधन बढ़ेंगे। किसी खास व्यक्ति का सहयोग मिलने लग जाएगा। घर परिवार में शांति आएगी और सोचने-समझने का तरीका बदल जाएगा। संतान से दूरी बनी रहेगी और सुख में कमी आएगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सी सावधानी बरतें। गरिष्ठ भोजन के प्रयोग में थोड़ी कमी करनी पड़ेगी।


तुला: छोटी-छोटी अड़चनें मन को परेशान करेंगी। घर-गृहस्थी में वातावरण सामान्य नहीं रहेगा। आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास पूरी तरह सफल नहीं होंगे यद्यपि लाभ की मात्रा बढ़ेगी। आज यात्रा लाभकारी हो सकती है, अपनी निजी यात्रा को ही व्यावसायिक रूप दे सकते हैं। संतान की ओर से भी लाभ के संकेत हैं। उनके किसी काम से सफलता बढ़ जाएगी। आप कुछ भी करें परन्तु आय के साधन पवित्र रखने की कोशिश करें, कोई कमी नहीं रहेगी। आज बौद्धिक प्रतिभा के प्रयोग का दिन है, आपको अचानक बड़ी सफलता मिल सकती है। सरकारी लोग सहयोग करेंगे परन्तु घर में सहयोग की कमी रहेगी।

वृश्चिक: कामकाज पर आपकी पकड़ बढ़ेगी। आपका प्रभाव अचानक बढ़ेगा। ग्रह स्थितियां बहुत शानदार चल रही हैं, जो आपको अच्छा लाभ देंगी। आपका हर दांव सीधा पड़ेगा। कोई साहसभरा कदम उठाने की आवश्यकता है। अपने नाम को भुनाने का सही अवसर है। आज कोई ऐसा निर्णय करेंगे जो बाद में बड़े लाभ में बदल जाएगा। कुटुम्ब परिवार के निर्णय आपको लाभ देंगे। भूमि-भवन या वाहन संबंधी सुविधा बढ़ेगी, एक तरफ लाभ बढ़ेगा तो दूसरी तरफ ऋण का दबाव बढ़ेगा। व्यवसाय में थोड़ा आक्रामक हो जाएंगे और लाभ के लिए भारी प्रयास करेंगे।

धनु: ग्रह स्थिति आपके पक्ष में बनी हुई है। आपके लाभ के नये रास्ते खुलेंगे। आपको लगेगा कि आपमें बहुत ऊर्जा आ गई है। हर काम को बहुत उत्साह से करेंगे। पिछले दिनों की परेशानियों से मुक्त होकर हर काम को नये नजरिए से देखेंगे। साझा से भाव से किए गए काम में लाभ होगा। दैनिक आय बढ़ेगी परन्तु खर्चों पर नियंत्रण नहीं रहेगा। किसी गलत काम में खर्चा नहीं करें, इससे मन में असंतोष बढ़ेगा। माता के लिए आज बहुत शुभ दिन है। प्रेम सम्बन्ध परवान चढ़ेंगे और आप उपहारों का आदान प्रदान कर सकते हैं। यदि आप विवाहित हैं तो जीवन साथी का लाभ बढ़ेगा।


मकर: लेन-देन को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। उधारी चुकाने के लिए कुछ विशेष प्रयास करेंगे। धन कमाने में कुछ तिकड़म का प्रयोग भी करेंगे। आपका कार्य कौशल बढ़ रहा है। अपनी योग्यता का प्रयोग धन साधन में करेंगे परन्तु अनुचित साधनों को भी नहीं रोक पाएंगे। घर-कुटुम्ब में आपकी मान्यता बढ़ेगी। यात्रा का कार्यक्रम आगे के लिए टाल दें पर स्थानीय भागदौड़ का दबाव बना रहेगा। संतान की तरफ से निश्ंिचत नहीं हो पा रहे हैं। आप अपनी पद प्रतिष्ठा को लेकर भी शंकित रहेंगे। जीवन साथी को स्वास्थ्य संबंध चिंता बनी रहेगी। छोटी बातों पर भी असहमति रहेगी।
कुंभ: समय लाभ बना हुआ है। आज कोई विशेष दिन है जब कोई शुभ समाचार मिलेगा या काम तेजी से आगे बढ़ेगा। किसी विवाद को हल करने के लिए आप सक्रिय हो जाएंगे। किसी व्यावसायिक वार्ता में आप बुद्धि कौशल का परिचय देंगे और गणित को अपने पक्ष में कर लेंगे। व्यक्तिगत संबंध और प्रगाढ़ होंगे। साझेदारी के काम में बड़ी सफलता मिलेगी। दैनिक आय बढ़ेगी और शत्रु परास्त होंगे। मन ही मन एक बड़ी चिंता सताती रहेगी। व्यावसायिक कौशल को बढ़ाने के लिए कोई नया प्रयोग कर सकते हैं। नये सहयोगी भी चुनेंगे।
मीन: आज का दिन भाग्य बढ़ाने वाला है। कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन आने वाला है। ग्रह स्थिति पक्ष में बनी हुई है परन्तु शनिदेव की तरफ से थोड़ी अड़चन है। आपके कार्य कौशल में वृद्धि होगी और सम्भव है इसके लिए कुछ और भी नया करें। विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। धार्मिक काम-काज में रुचि बढ़ेगी या पूजा पाठ में मन लगाएंगे। कोई छोटा-मोटा कानूनी विवाद परेशान कर सकता है। अपने से वरिष्ठ लोगों का भारी सहयोग मिलेगा। घरेलू सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। अच्छा साहित्य पढऩे की सोचेंगे।