राजस्थान में अपराध प्रकरणों में 14.21 प्रतिशत की कमी - डीजीपी

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 11 जनवरी 2021, 1:53 PM (IST)

जयपुर। पुलिस मुख्यालय में सोमवार को महानिदेशक एम.एल.लाठर ने वार्षिक अपराध को लेकर प्रेसवार्ता को संबोधित किया। डीजीपी लाठर ने बताया कि वर्ष 2020 में भारतीय दण्ड संहिता के अंतर्गत दर्ज प्रकरणों में वर्ष 2019 की तुलना में 14.21 प्रतिशत की कमी हुई। हत्या के प्रकरणा में 3.62 प्रतिशत एवं हत्या के प्रयास में 8.24 प्रतिशत वृद्धि हुई है, वहीं अपहरण में 22.64 प्रतिशत की कमी हुई है।

वहां के एसपी व आईजी को इसके कारणों की समीक्षा करने के निर्देश दिए है। जघन्य अपराधों में चालानी प्रतिशत 97-99 प्रतिशत रहा है। संपत्ति संबंधी अपराधों में 27.81 प्रतिशत कमी हुई है। वर्ष 2020 के अंत में प्रकरणों की पैडेसी 20.63 प्रतिशत रही है। एक वर्ष से अधिक अवधि से लम्बित 6427 प्रकरणें का निस्तारण वर्ष 2020 में किया गया। आदतन अपराधियों पर निगरानी रखते हुए रिकॉर्ड के आधार पर वर्ष 2020 में 568 नवीन हिस्ट्रीशीटर खोली गई।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

वर्ष 2020 में डीएसटी की ओर से की कार्रवाई

प्रदेश में अत्याधुनिक इमरजेंसी रिस्पोस स्पोर्ट सिस्टम लागू किया गया है, जिसके माध्यम से जनता को त्वरित पुलिस सहायता प्रदान की जा रही है। इसके तहत संभाग स्तर पर स्थापित कॉल सेंटर में डॉयल-112 पर प्राप्त होने वाली शिकायतों पर इवेंट जनरेट किया जाता है और संबंधित जिलों में तैनात डिस्पेचरस को प्रेषित किया जाता है। जो परिस्थिति के अनुसार निकटतम उपलब्ध फील्ड रिस्पोस विकल को मौके पर भेजकर समस्या का समाधान कराते है। इनके लिए एसओपी भी तैयार कर जारी की गई है।

संगठित अपराध एवं माफिया के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के लिए प्रत्येक जिले में जिला विशेष टीम (डीएसटी) का गठन किया गया, जिसका पर्यवेक्षण राज्यस्तर पर एसओजी की ओर से किया जाता है।

ये भी पढ़ें - लडकियों से बोला टीचर-प्रेम के बिना संगीत नहीं...आ गई शामत