नई दिल्ली। कार निर्माता कंपनी महिन्द्रा ने अपनी चर्चित कार एक्सयूवी 500 का ऑटोमैटिक वर्जन लॉन्च किया है।
महिन्द्रा ने अपनी एक्सयूवी 500 का 1.99 लीटर डीजल मॉडल का ऑटोमैटिक वर्जन लॉन्च किया है।
गौरतलब है कि दिल्ली में सरकार ने 2000 सीसी और उससे ऊपर की डीजल गाडियों
पर बैन लगा दिया है। इसको देखते हुए महिन्द्रा ने 1.99 लीटर मॉडल का
ऑटोमैटिक वर्जन लॉन्च किया है।
इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया
है।
इस कार की शुरूआती कीमत एक्स शोयम दिल्ली 14.51 लाख रूपए रखी
गई है। गौरतलब है कि महिन्द्रा की एक्सयूवी का ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्प
डब्लू6, डब्लू 8 और डब्लू 10 वेरिएंट में ही मिलेगा।
यह सभी
वेरिएंट टू-व्हील ड्राइव सेटअप के साथ हैं, इनमें ऑल व्हील ड्राइव का
विकल्प नहीं है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत क्रमश: 15.94 लाख और 17.32 लाख
रूपए है।
कम क्षमता के इंजन के अलावा इस कार के बाकी फीचर्स में कोई अंतर
नहीं है।