जर्मनी : बर्लिन में गोलीबारी, 4 घायल

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 26 दिसम्बर 2020, 3:00 PM (IST)

बर्लिन| जर्मनी की राजधानी बर्लिन में शनिवार को गोलीबारी की एक घटना में कम से कम चार लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय समाचार संस्थान ने पुलिस सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि यह घटना क्रूजबर्ग जिले में हुई।

यह अभी स्पष्ट नहीं है कि किसने गोलीबारी की है।

घटना के बारे में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे