बीटीपी ने गहलोत सरकार से समर्थन वापस लिया

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 11 दिसम्बर 2020, 3:10 PM (IST)

जयपुर । भारतीय ट्राइबल पार्टी ने अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली राजस्थान की कांग्रेस सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है। भारतीय ट्राइबल पार्टी के नेता छोटूभाई वसावा ने यह घोषणा की है। हालांकि इस पार्टी के समर्थन वापस लेने से गहलोत सरकार की बहुमत के आंकड़े पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। इस पार्टी के दो ही विधायक है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे