जयपुर में वांछित अपराधी पर तीन हजार रूपये ईनाम की घोषणा

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 02 दिसम्बर 2020, 4:35 PM (IST)

जयपुर। शास्त्रीनगर थाने में दर्ज पोक्सो एक्ट मामले में वांछित (फरार) चल रहे एक अपराधी पर बुधवार को जयपुर पुलिस उपायुक्त कार्यालय (उत्तर) की ओर से तीन हजार रुपये ईनाम की घोषणा की है।

पुलिस उपायुक्त उत्तर डा राजीव पचार ने बताया कि शास्त्रीनगर थाने में 16 सितम्बर को दर्ज पोक्सो एक्ट में आरोपित रईस उर्फ रईसुदीन (45) निवासी गांव नई थाट पोकरण जिला जैसलमेर वांछित (फरार) चल रहा है।

आरोपित रईस उर्फ रईसुदीन को गिरफ्तार करने के लिए विधि सम्मत आवश्यक शक्ति का प्रयोग करने सहित सूचना देने वाले किसी भी व्यक्ति को तीन हजार रूपये पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार वितरण के संबंध में अन्तिम निर्णय पुलिस उपायुक्त उत्तर जयपुर का होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे