अफगानिस्तान में विस्फोट, 1 पुलिसकर्मी की मौत

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 26 नवम्बर 2020, 5:55 PM (IST)

काबुल| उरुजगान प्रांत की राजधानी तिरिन कोट में गुरुवार को हुए विस्फोट में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता अहमद शाह सालेह ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक अधिकारी ने बताया कि यह विस्फोट पुलिस अधिकारी हाजी लाला के घर के बाहर हुआ, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

हाजी लाला शक्तिशाली तालिबान विरोधी कमांडर थे।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे