अहमद पटेल का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत और राष्ट्र के लिए बहुत बड़ी क्षति : अशोक गहलोत

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 25 नवम्बर 2020, 5:22 PM (IST)

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस के दिग्गज नेता अहमद पटेल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि वह उनके करीबी मित्र और विश्वसनीय साथी थे और उनका जाना पूरे राजनीतिक समुदाय और राष्ट्र के लिए बहुत बड़ी क्षति है। एक ट्वीट में उन्होंने कहा, मैं अपने करीबी दोस्त अहमद भाई के निधन से बहुत दुखी हूं। उनका असामयिक निधन मेरे लिए एक व्यक्तिगत क्षति है। आज मैंने एक करीबी दोस्त और एक विश्वसनीय साथी खो दिया है। अहमद भाई द्वारा छोड़े गए शून्य को कोई नहीं भर पाएगा।


अहमद पटेल ने अपना पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी को समर्पित कर दिया। इस तरह वह चार दशकों से अधिक समय तक अपने राजनीतिक जीवन में सत्ता से दूर रहने के बावजूद कांग्रेस संगठन को एकजुट करने में लगे रहे। उनकी अनुपस्थिति बहुत याद की जाएगी।


गहलोत ने कहा, अहमद भाई का आकस्मिक निधन इस समय पूरे राजनीतिक समुदाय और राष्ट्र के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। आज की स्थिति में, कांग्रेस पार्टी उनकी अनुपस्थिति को और भी अधिक याद करेगी। ईश्वर उनके परिवार के सदस्यों, सभी प्रियजनों को शक्ति प्रदान करे।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे