नयी खोज, नया आविष्कार और एक और नया अवतार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - डाॅ. सतीश पूनिया

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 22 नवम्बर 2020, 7:00 PM (IST)

जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनिया ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री गहलोत एवं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी पर व्यंग्यात्मक निशाना साधते हुए कहा कि देश-प्रदेश में ‘‘लव जिहाद’’ को लेकर बहस छिड़ी है, ‘‘क्यूँ टैम खराब करौ हो’’ देखो... राजस्थान को सर्वांगीण विकास और ऊँचाईयों पर पहुँचा कर नयी खोज, नया आविष्कार और एक और नया अवतार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, एक से भले दो राहुल गाँधी जी तो पहले से हैं ही। भगवान भला करे कांग्रेस का...।

उल्लेखनीय है कि 20 नवम्बर को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा दिये गये ‘‘लव जिहाद’’ के बयान पर पलटवार करते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री गहलोत का ‘‘लव जिहाद’’ पर बयान उनकी वोट बैंक की ओछी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की देशभर में हो रही दुर्दशा से वह इतना विचलित हो जाएंगे यह विश्वास नहीं होता।

डाॅ. पूनिया ने कहा था कि ‘‘लव जिहाद’’ इस्लामिक आतंकवाद का घोषित एजेण्डा है, विश्वास नहीं होता वोट बैंक की राजनीति के लिए मुख्यमंत्री आप इतना गिर जाओगे, कांग्रेस की दुर्दशा से विचलित होकर मानसिक सन्तुलन यूँ गड़बड़ होना स्वाभाविक ही है।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे