जयपुर। राजस्थान के जयपुर सहित कई जिलों में रविवार को ओलावृष्टि व बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राज्य में तापमान में गिरावट से सदी बढऩे के आसार बन गए है।
मौसम विभाग की ओर से आगामी 20 नवम्बर तक मौसम शुष्क होने की संभावना जताई गई है। साथ ही उत्तरी हवाओं के चलने से दिन के अधिकतम तापमान तथा रात्रि न्यूनतम तापमान में भी तीन से चार डिग्री की गिरावट होने के आसार है। उत्तरी भागों में हल्के दर्ज का कोहरा भी सुबह के समय छाया रह सकता है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे