नई दिल्ली। बीएमडब्लू की पहली स्पोर्ट्स बाइक जी 310 आर इस वर्ष अक्टूबर माह में लॉन्च होगी लेकिन लॉन्च होने से पहले ही इस बाइक की तस्वीरें लीक हो गई है।
दरअसल इस बाइक की तस्वीरें टेस्टिंग के दौरान लीक हुई। बीएमडब्लू की इस पहली स्पोर्ट्स बाइक को बैंगलुरू- चेन्नई हाइवे देखा गया।
इस बाइक को किसी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और तस्वीरें सोशल मीडिया पर
डाल दी। फेसबुक के जरिए इस बाइक की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।
टेस्टिंग के दौरान बाइक की जो तस्वीरें लीक हुई हैं उनमें यह बिना एबीएस
रिंग के नजर आई।
इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि बीएमडब्लू इस बाइक
का नॉन एबीएस वर्जन भी लॉन्च कर सकती है। खबरों के अनुसार इस बाइक की टॉप
स्पीड 170 किलोमीटर प्रति घंटा के करीब होगी।
बीएमडब्लू इस बाइक को भारत की
दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस के साथ मिलकर बना रही है।
इसकी मैन्युफैक्चरिंग देश में टीवीएस के तमिलनाडू स्थित होसुर प्लांट पर होगी। बीएमडब्लू की इस बाइक में 313 सीसी का लिक्विड-कूल्ड इंजन लगा होगा। साथ ही इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोडा जाएगा।