दिल्ली में बिहार की जीत का जश्न, PM मोदी, अमित शाह, नड्डा, राजनाथ हुए शामिल, देखें तस्वीरें

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 11 नवम्बर 2020, 5:46 PM (IST)

नई दिल्ली/पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में बहुमत से हुई एनडीए की जीत का रहस्य खोला है। उन्होंने इसके पीछे दो प्रमुख वजहों की ओर संकेत किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है मैं बिहार चुनाव में जीत का रहस्य खोलता हूं। बिहार में सबका साथ, सबका विकास,सबका विश्वास के सूत्र की जीत हुई है। बिहार में विश्वास जीता है। बिहार का युवा, गरीब जीता है। प्रधानंत्री मोदी ने भाजपा मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बिहार चुनाव में साइलेंट वोटर के कमाल पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा, "बीजेपी के पास साइलेंट वोटर का एक ऐसा वर्ग है, जो उसे बार-बार वोट दे रहा है। साइलेंट वोटर हैं- देश की माताएं, बहनें, नारी शक्ति। ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी इलाकों तक महिला वोटर ही भाजपा की सबसे बड़ीं साइलेंट वोटर का समूह बन गई हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं के साइलेंट वोटर बनने के पीछे का राज भी खोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ही है, जिसके शासनकाल में महिलाओं को सम्मान मिलता है। यह बीजेपी ही है, जो बैंकलोन, गर्भावस्था में मुफ्त जांच से लेकर छह महीने के मातृत्व अवकाश तक, रसोई को धुएं से मुक्त करना हो, शौचालयों का निर्माण, एक रुपये में सैनेटरी पैड की सुविधा हो, हर घर जल के लिए अभियान आदि के जरिए भारत की महिलाओं का जीवन स्तर सुधारने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा पर यह साइलेंट वोटर हर बार अपना स्नेह दिखाती हैं।


PM मोदी पहुंचेंगे बीजेपी मुख्यालय
दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में जश्न का माहौल है। जश्न बिहार में मिली बंपर जीत का मनाया जा रहा है। पीएम मोदी भी थोड़ी देर में पार्टी मुख्यालय पहुंचेंगे। पीएम मोदी बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित भी कर सकते हैं।

गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे बीजेपी मुख्यालय
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी मुख्यालय पहुंच गए हैं। वो यहां पर बीजेपी की जीत के जश्न में शामिल होंगे।
बीजेपी मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी मुख्यालय पहुंच गए हैं। वो यहां पर भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे