धनतेरस 2020 - सोना खरीदने से पहले जानें सेहत के लिए इसके फायदें

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 09 नवम्बर 2020, 4:03 PM (IST)

जयपुर। धन की देवी लक्ष्मी जी की पूजा दिवाली के दिन की जाती है। इससे ठीक दो दिन पहले धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है। दिवाली 5 त्यौहारों से मिलकर बना एक पर्व है. जिसकी शुरुआत धनतेरस से होती है। धनतेरस के दिन समुद्र मंथन के दौरान भगवान धनवंतरी अपने साथ अमृत का कलश और आयुर्वेद लेकर प्रकट हुए थे।

धनवंतरी आयुर्वेद लेकर आए थे, इसलिए उन्हें औषधि का जनक भी माना जाता है। इस दिन धन के देवता भगवान कुबेर की भी पूजा की जाती है और सोना खरीदना इस दिन शुभ माना जाता है। धनतेरस पर सोना या सोने से बनी चीजों को खरीदना शुभ माना जाता है, लेकिन सोना पहनने में जितना सुंदर लगता है, उससे कहीं ज्यादा सेहता को फबता है। स्वास्थय के लिए अच्छा माना जाने वाले सोने का आयुर्वेद में कई तरह से दवाओं में इस्तेमाल किया जाता है।

आयुर्वेद में सोने से उपचार -

- आयुर्वेद में सोने को स्किन प्रॉब्लम्स, हृदय, रक्त शुद्धिकरण, मानसिक स्वास्थ्य और बॉडी टेंपरेचर और ब्लड फ्लो के लिए भी लाभकारी माना जाता है।

- सोने की भस्म शरीर के सभी अंगों को स्वस्थ रखने और उनकी क्षमता को बढ़ाने में मददगार होती है।

- सोने की भस्म का इस्तेमाल किसी पुरानी बीमारी को ठीक करने के लिए भी किया जाता है।

- मानसिक रोगों के इलाज में भी स्वर्ण भस्म का इस्तेमाल किया जाता है.

- सोने से तैयार की जाने वाले कुछ दवाएं होती हैं, ये दवा याददाश्त, एकाग्रता और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती हैं।

- सोने से तैयार इन दवाओं का इस्तेमाल अवसाद, मस्तिष्क की सूजन और मधुमेह जैसे रोगों में भी किया जाता है।

- दिल की सेहत के लिए भी सोने को अच्छा माना गया है। आयुर्वेद में स्वर्ण भस्म को दिल के रोगों और दिल की अच्छी सेहत के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

- आयुर्वेद के अनुसार स्वर्ण भस्म ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार होता है।

- आयुर्वेद में सोने से तैयार भस्म को लेने के कई फायदे माने जाते हैं, इन्हीं में से एक है कि यह दिल और इसकी मांसपेशियों को सशक्त बनाता है।

- इसमें मौजूद तत्व इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे