मुंबई। फिल्मनिर्माता-कोरियोग्राफर फराह खान ने शुक्रवार को खुलासा करते हुए कहा कि उन्हें कपड़े रिपीट करने में कोई दिक्कत नहीं है। फरहा ने सुपरस्टार सलमान खान के साथ इंस्टाग्राम पर कुछ थ्रोबैक तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह हरे कुर्ते में नजर आ रही हैं यह तस्वीर बिग बॉस के सेट की हैं।
कुछ दिन पहले उन्हें इंडियाज बेस्ट डांसर के सेट पर यही कुर्ता पहने देखा गया था।
उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "जस्ट थ्रोबैक हैशटैग यस आई रिपीट माई क्लोथ्स"
एक यूजर ने लिखा, "आपका हरा कुर्ता ट्रेंडिंग है।"
एक अन्य यूजर ने लिखा, "वाह, कितनी अच्छी तस्वीर है।"
2013 में फराह खान को बिग बॉस 8 को होस्ट करने का मौका मिला था, क्योंकि सलमान खान को बजरंगी भाईजान की शूटिंग पूरी करनी थी। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे