आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

www.khaskhabar.com | Published : मंगलवार, 27 अक्टूबर 2020, 08:17 AM (IST)

मेष: आर्थिक मामलों को लेकर विशेष चिंता रहेगी। घर-परिवार की कोई समस्या धीरे-धीरे हल हो जाएगी। परिवार के सदस्यों से वार्ता का क्रम जारी रखें। प्रात: से ही बकाया काम निपटाने का अभियान चला देंगे, जिसका परिणाम शाम तक ही सामने आ जाएगा। काम-काज में गति आएगी, कुछ नवीनता लाने की कोशिश करेंगे। किसी खास सूचना से ईश्वर पर भरोसा और बढ़ जाएगा। अविवाहित लोगों के लिए सगाई संबंध की चर्चा चल सकती है। आप यदि विवाहित हैं तो दाम्पत्य जीवन में सुख बढ़ेगा। यात्रा लाभप्रद है परंतु पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करें।

वृषभ: आज भाग्यशाली दिन है। काम-काज में तेजी आएगी। सफलता की उम्मीद हो जाएगी। आज जो भी काम हाथ में लेंगे, समय पर पूरा हो जाएगा, श्रेय मिलेगा। संतान को लेकर मन में चल रही दुविधाएं बनी रहेंगी। आज खर्चा अनुपात से ज्यादा होगा, भाग-दौड़ रहेगी। कारोबारी यात्रा लाभप्रद हो सकती है परन्तु पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करें। सुख-सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। वाहन सुख पूरा रहेगा। मामा पक्ष को लेकर थोड़ी तकलीफ रहेगी। ऋण के भुगतान का दबाव रहेगा, कोई न कोई प्रबंध करना पड़ेगा। आवश्यक सुविधा मिल जाएगी। साथी को स्वास्थ्य संबंधी चिंता बनी रहेगी।

मिथुुन: आज यात्रा के कार्यक्रम स्थगित कर दें। यात्रा कष्टदायक हो सकती है। काम-काज की शैली में परिवर्तन आएगा। व्यवसाय में गति लाने के लिए विशेष उपाय करने पड़ेंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा जाएगा। खर्चा और भी बढ़ेगा। व्यावसायिक मामलों में अन्य लोगों का सहयोग लेने की आवश्यकता पड़ेगी। आप जिस बात की भी चर्चा करेंगे, उसे पूरा करने में जुट जाएंगे। जीवनसाथी के व्यवसाय में प्रगति आएगी। आय भी बढ़ेगी, यश-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी दावत में भाग लेने का अवसर रहेगा।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्क: आज मनचाहा सहयोग मिलेगा। आपके सारे काम आसान हो जाएंगे। अपने प्रिय के साथ मिलने-बैठने का अवसर मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है। काम-काज में और तेजी आएगी, जिसके कारण आपका कार्य निष्पादन और शानदार हो जाएगा। भाई-बहिन की तरफ से अच्छा व्यवहार मिलेगा, अधिक सहयोग मिलेगा। आज आपको टिक कर काम करना मुश्किल हो जाएगा। कोई छोटी यात्रा हो सकती है। आप दोपहर बाद तक समस्या हल कर लेंगे। उनकी पढ़ाई-लिखाई संबंधी कोई बात होगी तो हल कर लेंगे परन्तु व्यवसाय की बात है तो वह अभी हल नहीं होगी।

सिंह: आर्थिक दबाव बना रहेगा। कहीं न कहीं से अचानक धन-प्रबंध करना पड़ेगा, आपसे कोई अच्छी मांग भी की जा सकती है। दैनिक काम-काज में स्थायित्व रहेगा, आप अच्छी तरह से कोई काम कर पाएंगे। व्यवसाय या नौकरी के मामले में अपनी राय बदलने की जरूरत नहीं है। आप जो कर रहे हैं, उसी को अच्छी तरह सम्भालें। काम-काज के प्रति मन में भारी उत्साह रहेगा। दैनिक काम-काज में किसी बात से आपका मोह भंग हो सकता है परन्तु आपको टिक कर काम करना चाहिए। जो कर रहे हैं, उसी में आगे लाभ है। घरेलू आयोजनों में भाग लेने का मौका रहेगा।

कन्या: निजी रिश्तों में सम्मान बढ़ेगा। किसी का सहयोग समर्थन आज अत्यंत शुभ सिद्ध हो सकता है। काम-काज को लेकर मन में उत्साह रहेगा। कुछ नया करके दिखा पाएंगे। कार्य-प्रणाली में कब संशोधन करना है, इसका ध्यान रखें। वक्त को पहचान लेने में ही बुद्धिमानी है। आज दोपहर तक मन विचलित रहेगा। आज किसी खास मामले में आपके पक्ष में राय बनेगी, इस कारण से किसी समस्या का समाधान होगा या समस्या हल हो जाएगी। पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय में सुधार होगा। यात्रा से लाभ रहेगा, इसे व्यावसायिक यात्रा में बदल दीजिए।


तुला: आज भाग-दौड़ काफी अधिक रहेगी परन्तु लम्बी यात्रा का विचार त्याग दें। आजीविका क्षेत्रों में दिन अच्छा रहेगा, कोई महत्वपूर्ण निर्णय आपके अनुकूल हो सकता है। व्यक्तिगत रिश्तों में नई समस्या आ सकती है, आपको बहुत सावधानी के साथ अपना पक्ष रखना चाहिए। धार्मिक मामलों में आपके रुख में परिवर्तन आएगा। कोई अच्छा साहित्य पढऩे को मिल सकता है। दिन-प्रतिदिन के काम में आ रही कठिनाइयों के समाधान के लिए आप किसी से मदद ले सकते हैं। धन की आवश्यकता बनी रहेगी। लेन-देन को लेकर सतर्क रहें।

वृश्चिक: समय शानदार है। आज प्रतिष्ठा बहुत बढ़ेगी। आपके काम-काज का शानदार परिणाम आएगा। भाग्य साथ दे रहा है। ग्रह स्थितियां अनुकूल हैं, व्यवसाय या नौकरी में लाभ मिलेगा। आपके काम-काज का विस्तार होगा। आज शाम के बाद किसी महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय में लाभ होगा। ऋण के लेन-देन को लेकर आपकी सुविधा बढ़ेगी। कार्य-विस्तार की योजना बन सकती है। यदि नौकरी करते हैं तो कोई खास काम बन जाएगा। संतान की तरफ से या आपके सहयोगियों की तरफ से प्रसन्नता रहेगी। व्यक्तिगत रिश्तों में सुधार आएगा। यात्रा कार्यक्रम लाभ दे सकते हैं, उन्हें व्यवसाय के साथ जोडऩे में फायदा होगा।

धनु: आज किसी महत्वपूर्ण काम को अंजाम दे सकते हैं। आपके आस-पास चल रहे घटनाक्रम को नियंत्रित कर पाएंगे। जिन लोगों का सहयोग चाहिए, आपको मिल जाएगा। आर्थिक दृष्टि से दिन ठीक जा सकता है, आपको विशेष सुविधा मिल सकती है। किसी ऐसे मामले में खर्चा हो सकता है, जो उचित नहीं है या जिसे आप नहीं चाहते हैं परन्तु इससे आपके निर्णय नहीं बदलेंगे। शत्रुओं से विवाद का समाधान निकल सकता है, आपको थोड़ा लचीला रुख बनाए रखना चाहिए। निजी यात्रा को व्यावसायिक यात्रा में बदल सकते हैं परन्तु पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करें।


मकर: कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको विशेष उत्तरदायित्व दिया जा सकता है। अपने ही किसी निर्णय को लागू करने में समस्याएं रहेंगी। मन इधर-उधर होता रहेगा। अपनी कार्य प्रणाली को सरल बनाना ज्यादा अच्छा रहेगा। आज इस दिशा में आप कुछ काम करेंगे। आपके किसी काम को लेकर आलोचना हो सकती है परन्तु आप अपना पक्ष सही सिद्ध कर पाएंगे। यात्राओं का दबाव बहुत अधिक रहेगा, भाग-दौड़ करनी ही पड़ेगी। संतान की समस्याओं का हल धीरे-धीरे ही निकलेगा। व्यक्तिगत रिश्तों के लिए दिन अच्छा है। वातावरण की कटुता में थोड़ी सी कमी आएगी, आपका आचरण भी सहज हो जाएगा। एसिडिटी या ब्लड प्रेशर से परेशानी हो सकती है।

कुंभ: आज प्रतिष्ठा बहुत बढ़ेगी। आपके किए काम-काज का तुरन्त लाभ मिलेगा। अपने किए हुए काम को लेकर मन में संशय बना रहेगा। नौकरी करते हैं तो दिन अच्छा जाएगा। दिए गए काम को अच्छी निभा पाएंगे। आपके काम-काज की प्रशंसा होगी परन्तु एक गलती भारी पड़ सकती है। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ेगी। वरिष्ठ लोगों से विचार-विमर्श करना बहुत जरूरी है। व्यक्तिगत रिश्तों में सुधार होगा, मन की बात ढंग से कह सकेंगे। सुख-सुविधा की वस्तुएं खरीदने का अवसर रहेगा। शाम के बाद अचानक स्थितियां अनुकूल हो जाएंगी।

मीन: काम-काज में विशेष प्रतिष्ठा मिल सकती है। सूर्यदेव बहुत अनुकूल हैं, यश प्रदान करेंगे। आर्थिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी। व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वियों पर भारी पड़ेंगे। आपका हर दांव सफल जाएगा। भागीदारी के मामलों में सफलता का प्रतिशत बढ़ेगा। आज मित्रों का सहयोग रहेगा। निजी रिश्तों में गहराई बढ़ेगी, जीवनसाथी के काम में लाभ बढ़ेगा। कोई अचानक भुगतान की स्थिति आ सकती है। आज प्रतिभा के बल पर विशेष कार्य का सम्पादन कर सकते हैं। समूह में किए किसी काम की सफलता बढ़ेगी। आपको अन्य लोगों से तालमेल बैठाने की आवश्यकता पड़ेगी। भाग्य साथ दे रहा है, दोपहर बाद स्थिति अनुकूल होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी।