करीना ने साझा की सैफ के साथ एथेंस में ली गई पुरानी तस्वीर

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 24 अक्टूबर 2020, 7:05 PM (IST)

मुंबई। करीना कपूर खान ने शनिवार को अपने पति सैफ अली खान संग अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा कीं। तस्वीर में ये दोनों एक्रोपॉलिस ऑफ एथेंस की ऊंचाई पर खड़े होकर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। अपने इस पोस्ट को कैप्शन देते हुए करीना लिखती हैं, "एक्रोपॉलिस में मैं और मेरा प्यार। एथेंस 2008।"

इस पर अपनी प्रतिक्रिया देती हुईं अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा लिखती हैं, "बेबो, मुझे यह तस्वीर काफी पसंद है। खुश रहो।"

उनके एक फैन ने लिखा, "आप दोनों साथ में प्यारे लगते हो।"

करीना और सैफ ने साल 2012 में शादी की थी। साल 2016 में उन्होंने अपनी जिंदगी में अपने बेटे तैमूर का स्वागत किया और अब ये दोनों फिर से माता-पिता बनने को तैयार हैं।

सैफ की अभिनेत्री अमृता सिंह संग पहली शादी हुई थी। इस शादी से उनके दो बच्चे हैं - सारा अली खान और इब्राहिम अली खान।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे