जयपुर। बजाज नगर इलाके में प्रोपर्टी ऑफिस के छत का गेट तोडक़र चोर दराज में रखे साढ़े पांच लाख रुपए चोरी कर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि एसआरडी टॉवर टोंक रोड स्थित मेहता प्रोपर्टीज के ऑफिस में चोरी की वारदात हुई। व्यवसायी राकेश ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बुधवार रात को वह ऑफिस का ताला लगाकर घर चले गए। देर रात चोरों ने ऑफिस को निशाना बनाया। छत की तरफ खुलने वाले दरवाजे को तोडक़र चोरों ने ऑफिस में प्रवेश किया।
दराज में रखे करीब 5 लाख 50 हजार रुपए चोरी कर ले गए। गुरुवार सुबह ऑफिस कर्मचारी के आने पर चोरी का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए है। पुलिस वारदातस्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को खंगालने के साथ चोरों की तलाश कर रही है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे