राजस्थान पुलिस उपनिरीक्षक संयुक्त भर्ती परीक्षा, मूल दस्तावेज सत्यापन कार्य 26 से 30 अक्टूबर तक

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 22 अक्टूबर 2020, 3:48 PM (IST)

जयपुर। राजस्थान पुलिस संयुक्त भर्ती परीक्षा 2016 के तहत चयनित अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेज सत्यापन का कार्य 26 से 30 अक्टूबर 2020 तक किया जायेगा।

अतिरिक्त महानिदेशक भर्ती एवं पदौन्नति गोविन्द गुप्ता ने बताया कि अस्थायी रूप से चयनित अभ्यर्थी अपने दस्तावेज निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भर्ती बोर्ड, पुलिस मुख्यालय में जमा करायेगें।

इस सम्बन्ध में विस्तृत कार्यक्रम पुलिस वेबसाईट www.police.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को अलग से पत्र जारी नही किया जायेगा। आयोग द्वारा जिन अभ्यर्थियों का परिणाम प्रोविजनल जारी किया है एवं जिनका परिणाम रोका गया है, उनकी स्थिति स्पष्ट होने पर चयन सूची में परिवर्तन होना संभव है। चयन सूची न्यायालय में लंबित प्रकरणों के अन्तिम निर्णय के अध्यधीन है

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे