जयपुर में तीन हजार की रिश्वत लेते परिचालक गिरफ्तार

www.khaskhabar.com | Published : सोमवार, 19 अक्टूबर 2020, 11:29 AM (IST)

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों (एसीबी) जयपुर नगर प्रथम ने रविवार को कार्रवाई करते हुए वैशाली नगर डिपो में तैनात परिचालक (कंडक्टर) को तीन हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों की टीम आरोपित से पूछताछ सहित अन्य दस्तावेेजों के बारे में जानकारी कर रही है।

एसीबी के उपअधीक्षक नीरज गुरनानी ने बताया कि दिनेश कुमार मुछार निवासी आगरा रोड हाल परिचालक (सहायक समय पालक)समय पालक शाखा राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम वैशाली नगर आगार जयपुर को तीन हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में पीडित जितेन्द्र ज्योतिषि निवासी जामडोली कानोता जयपुर ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों (एसीबी) जयपुर नगर प्रथम कार्यालय में 16 अक्टूबर को शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह रोडवेज कार्यालय में ही परिचालक (कंडक्टर) के पद पर कार्यरत है।

कुछ समय पहले बयाना में चेकिंग के दौरान बस क्षमता से अधिक यात्री होने का उसका चालान कटा था, इस एवज में सजा ना हो और मामला रफा-दफा हो जाए इसके लिए वैशाली नगर डिपो में तैनात परिचालक (कंडक्टर) दिनेश कुमार मुछार उससे तीन हजार की डिमांड कर रहा है। इस पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों जयपुर ने शिकायत का सत्यापन होने के बाद शनिवार को टीम जयपुर के वैशाली नगर डिपो पहुंची और वहां मौजूद परिचालक (कंडक्टर) दिनेश कुमार मुछार को तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

आरोपित दिनेश ने यह रकम जितेंद्र ज्योतिषी से यह कहकर मांगी थी कि वह उसकी सजा और उसका तबादला होने से बचा लेगा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों जयपुर के अधिकारी आरोपित दिनेश कुमार को लेकर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों जयपुर मुख्यालय पहुंची और रोडवेज के अधिकारियों को इस ट्रैप की जानकारी दे दी गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे