तारा सुतारिया, आदर जैन फिलहाल नहीं कर रहे हैं शादी

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 18 अक्टूबर 2020, 10:55 AM (IST)

मुंबई। बॉलीवुड की स्टार जोड़ी तारा सुतारिया और आदर जैन की शादी की खबरें पिछले कुछ समय से मीडिया में छाई हुई हैं, लेकिन इनकी तरफ से इन अफवाहों को झूठा करार दिया गया है। आदर की तरफ से उनके प्रवक्ता ने कहा, "ये कहानियां झूठी और बेबुनियाद है। वह फिलहाल एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ अपनी अगली फिल्म हैलो चार्ली के काम में व्यस्त हैं।"

तारा और आदर कथित तौर पर पिछले कुछ समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कई बार ये साथ में भी नजर आए हैं। आदर के भाई अरमान जैन की शादी में भी तारा नजर आई थीं।

जहां आदर 'हैलो चार्ली' की शूटिंग कर रहे हैं, वहीं तारा 'तड़प' और 'एक विलेन 2' के काम में व्यस्त हैं। 'तड़प' तेलुगू में आई हिट फिल्म 'आरएक्स 100' की हिंदी रीमेक है, जिसे मिलन लुथरिया निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म में वह सुनील शेट्टी के बेटे अहान के साथ नजर आएंगी, जो इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। मोहित सूरी की फिल्म 'एक विलेन 2' में तारा के साथ जॉन अब्राहम, दिशा पटानी और आदित्य रॉय कपूर जैसे कलाकार भी हैं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे