जयपुर में घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 17 अक्टूबर 2020, 11:59 AM (IST)

जयपुर। प्रताप नगर इलाके में घर में घुसकर एक महिला से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि सेक्टर-11 प्रताप नगर निवासी एक महिला ने मामला दर्ज कराया है। घटनाक्रम के मुताबिक, 5 अक्टूबर को वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान एक व्यक्ति आया। घर में अकेला पाकर अंदर घुस गया और उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध कर शोर मचाने पर आरोपित वहां से फरार हो गया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे