कृषि बिल कानून : सीएम गहलोत का हमला, कहा- किसानों से दोगुनी आय का वादा पूरा नहीं कर पाई सरकार

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 10 अक्टूबर 2020, 3:08 PM (IST)

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नए कृषि बिल कानून को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा ये पूरा खेल इ​सलिए खेला गया कि किसानों से दोगुनी आय का जो वादा किया था, वो निभा नहीं पा रहे थे। ऐसे विवादित कानून बना दो, लोग सड़कों पर आ जाएं। विवाद चलता रहेगा, वादा निभा नहीं पाएंगे और कहेंगे कि हमने शानदार क्रांतिकारी कदम उठाए थे।

कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों ने उन्हें लागू नहीं होने दिया। इसलिए हम वादा पूरा नहीं कर पा रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे