दुनियाभर में 10.3 लाख लोगों की कोरोना वायरस से मौत, 3.46 करोड़ एक्टीव केस

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 03 अक्टूबर 2020, 4:00 PM (IST)

नई दिल्ली। कोविड-19 वायरस के संक्रमण से दुनियाभर में 10.3 लाख लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। अभी भी 3.46 करोड़ एक्टीव केस है। कोरोना वायरस से तीनों देशों में सर्वाधिक लोगों की मौत हुई है।

जिसमें पहले नंबर पर यूनाइटेड स्टेट्स है। जिसमें 73.6 लाख केस है व 2.09 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

दूसरे नंबर पर भारत है। भारत में 64.7 लाख केस है व 1.01 लाख लोग काल के गाल में समा चुके है। वहीं,

तीसरे नंबर पर ब्राजील देश का नाम है। रिकोर्ड के अनुसार ब्राजील में 48.8 लाख केस है और 1.45 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे