आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 01 अक्टूबर 2020, 08:13 AM (IST)

मेषः आपकी राशि पर ग्रहों पर शुभ प्रभाव चल रहा है। आज के दिन आप में पर्याप्त ऊर्जा होगी और खूब काम करेंगे। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यवसाय में लाभ होगा, नई बात सामने आएगी और आर्थिक लाभ बढेगा। इस समय शत्रु कुछ भी नहीं कर पाएंगे और आप विजयी रहेंगे। यदि व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता है तो भी आप जीत में रहेंगे। घर परिवार का सहयोग काफी मिलेगा। प्रेम संबंधों में थोडा सावधानी बरतें। बातचीत में आपकी लापरवाही इस मामले मंे नुकसान दे सकती है। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा जाएगा। भागीदारी के मामलों में थोडा बहुत तनाव रह सकता है।

वृषभः आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा जब पुराने मित्र मिलेंगे और अच्छे समाचार सुनाएंगे। दैनिक लाभ की मात्रा आज बढ सकती हैै। आज किसी अनजाने क्षेत्र से लाभ होना संभव है। इन दिनों जो प्रयास आपने किए हैं उसके परिणाम आज आ सकता है। जो अविवाहित हैं उनके लिए भी अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। किसी विवाद में आप अच्छी स्थिति में रहेंगे। दैनिक लाभ होने के बावजूद भी आपको पैसे की आवश्यकता पडेगी। इसके लिए आप कुछ अतिरिक्त कोशिश कर सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य से अच्छा रहेगा और काम की अधिकता के बाद भी आप तरोताजा महसूस करेंगे।

मिथुनः कार्यक्षेत्र में सफलता बढेगी। कार्य निष्पादन उच्चकोटि का रहेगा जिससे आपको आर्थिक लाभ की संभावनाएं बनेंगी। आपके परिचय क्षेत्र के लोग आपसे मिलने की और आपके साथ समय बिताने की कामना करेंगे। आज काम के घंटे सामान्य से अधिक जाएंगे और काफी कोशिशों के बाद भी कई काम बकाया रह जाएंगे। मन में उच्चाटन का भाव होगा और एक बार आपके मन में पलायन की सी इच्छा उत्पन्न होगी। यह सब यू हीं चलता रहेगा परन्तु आप आगे बढेंगे क्योंकि आने वाले दिन अच्छे हैं। घर मंे शांति के लिए आपको स्वभाव में हल्का सा परिवर्तन लाना चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

कर्कः तुलनात्मक दृष्टि से सुबह की बजाए शाम का समय ज्यादा अच्छा जाएगा। कामकाज में गति होते हुए भी पूरी सफलता नहीं मिल रही है। इस समय आपको दैवीय मदद की आवश्यकता है और पूजा पाठ का समय बढा देने से आपको लाभ होगा। आज लोकप्रियता का दिन है परन्तु उसके बीच में भी कोई एक व्यक्ति आपके ऊपर आक्षेप लगा सकता है। आपको किसी दूसरे शहर की यात्रा करनी पड सकती है और वह यात्रा चाहकर भी गोपनीय नहीं रह पाएगी। व्यावसायिक कार्यों मंे कोई बाधा नहीं आएगी। संतान के लिए आज का दिन बहुत शुभ है और उनका कार्य निष्पादन उच्चकोटि का रहेगा। शत्रु शांत नहीं हैं और आपके ऊपर उनकी नजर है।

सिंहः आज का दिन महत्वपूर्ण मामलों को उनके परिणाम की ओर ले जाने का है। किसी एक मामले में आप अंतिम निर्णय कर सकते हैं। इस समय आप जो भी कर देंगे उसको समर्थन मिल जाएगा। आपकी लोकप्रियता है और इस समय सभी लोग कहना मानेंगे। वाहन सुविधा बढेगी या यात्रा में आराम मिलेगा। कहीं बाहर गए तो खाने पीने की मौज रहेगी परन्तु लौटते समय की यात्रा में कुछ कष्ट हो सकता है। संतान की ओर से कुछ चिंतित रहेंगे और उनकी सफलता को लेकर आपके मन में संदेह रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं यथावत बनी रहेंगी।

कन्याः आज सामान्य से अधिक मेहनत करनी पडेगी। किसी महत्वपूर्ण काम को सम्पादित करने का दायित्व आपके ऊपर आएगा। अडचनें बहुत रहेंगी और एक बार तो मन में पलायन की इच्छा उत्पन्न हो जाएगी परन्तु आप में प्रबल आत्मविश्वास है और ग्रह स्थिति अनुकूल है। आज आर्थिक लाभ ठीक-ठीक हो सकता है। भागीदारी के मामलों में सफलता मिलेगी। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपका दिन बहुत अच्छा जाएगा पर यदि आप स्वयं व्यवसाय करते हैं तो आपको अच्छे बडे आश्वासन मिल सकते हैं। अविवाहित लोगों के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। दावत भी मिल सकती है।


तुलाः कारोबारी यात्रा लाभ दे सकती है। आज आर्थिक आवश्यकता बहुत अधिक रहेगी और इस क्रम में आज आपको मेहनत भी बहुत ज्यादा रहेगी। आप दोनों में सामंजस्य बिठा लेंगे। कोई नया परिचय हो सकता है जिसका लाभ आपको मिलेगा। किसी काम को लेकर मन में संदेह चल रहा है। आपको चाहिए कि संदेहमुक्त होकर आगे बढें क्योंकि उसमें आपका लाभ है। गैरकानूनी काम में हाथ नहीं डालें नहीं तो नुकसान हो सकता है। दोपहर तक तो आप यथावत कार्य करते रहेंगे परन्तु दोपहर के बाद अचानक प्राथमिकता बदल जाएगी। किसी नए काम में उलझना पडेगा और इस चुनौती को आप पार ले जाएंगे।

वृश्चिकः आज का दिन बहुत शानदार जाने वाला है। व्यावसायिक क्षेत्रों मंे नई प्रगति होगी। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा और आपको पद-प्रतिष्ठा संबंधी लाभ हो सकता है। नए लोगों से परिचय लाभ देने वाला रहेगा। खर्चा बहुत अधिक होगा और उसमें कमी आती हुई नहीं दिख रही है। जिस योजना पर आप काम कर रहे हैं आज उसमें महत्वपूर्ण प्रगति होगी और बात आगे बढेंगी। आर्थिक लाभ की परिस्थितियां बन रही है और थोडे समय बाद आपको इसका असर दिखने लग जाएगा। पाचनतंत्र के विकार थोडा परेशान करेंगे, दांत की तकलीफ भी उभर कर सामने आ सकती है।

धनुः मन में किस बात को लेकर भारी असंतोष रहेगा। घरेलू परिस्थितियां सामान्य नहीं चल रही हैं परन्तु आपका मनोबल और आपकी सोचने की शक्ति इस समस्या से निजात दिला सकती है। घर के अंदर का जो वातावरण है घर के बाहर उससे विपरीत मिलेगा और अच्छा परिणाम आएगा। बाहर आपकी लोकप्रियता बढेगी और इसके कारण आपके साधन भी बढेंगे। आर्थिक लाभ निश्चित होंगे परन्तु आपको योजना अच्छी तरह से बनानी चाहिए। इन दिनों अनावश्यक खर्चे बहुत ज्यादा होंगे और आपको उस पर नियंत्रण करना ही चाहिए।


मकरः आपकी राषि के लिए आज का दिन बहुत शुभ जाने वाला है। भाग्य बढाने वाली बातें होंगी और हर जगह आपको सुविधा मिलती ही चली जाएगी। किसी विवाद में मध्यस्थता करने का अवसर मिल सकता है। अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा और मित्रों के बीच में आपका सम्मान बढेगा। आपके विरोधियों की आपके सामने कुछ भी नहीं चलेगी। आज किसी ऐसे स्रोत से धन नहीं कमाएं जो कि गैरकानूनी हो। इस तरह की कोशिश को आपको इनकार कर देना चाहिए। भाई बहिनों के लिस समय मिश्रित रहेगा जबकि माता पिता के लिस समय शानदार है। मित्र और सहयोगियों के लिहाज से भी आपका यह दिन शानदार जाएगा।

कुंभः आपके कार्यक्षेत्र में परिस्थितियों  में अचानक सुधार आएगा। जितना आप काम करेंगे उसका पूरा श्रेय मिलेगा। यदि आप नौकरी करते हैं तो बाॅस की प्रसन्नता रहेगी। यदि व्यवसाय करते हैं तो आपके संसाधन बढेंगे। आपकी कार्यपद्धति में सुधार आएगा और उसे आप एक अच्छी दिशा देने में सफल हो जाएंगे। यह भाग्य वृद्धि का समय चल रहा है और आज इस बारे मंे कोई निर्णायक फैसला ले सकते हैं धन बहुत खर्च होगा परन्तु उसका कोई उपाय नहीं है। संतान या कर्मचारियों की ओर से थोडा बहुत परेशान रहेंगे।

मीनः आज आप बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे, जो कुछ भी आप दिनांे कर रहे हैं उसे ऊपर से पूरा समर्थन मिलेगा और इन सबका परिणाम बहुत शानदार आएगा। कम मेहनत मंे भी शानदार परिणाम आएंगे। ग्रह स्थिति बहुत शक्तिशाली चल रही है और वह बडे आर्थिक लाभ में बदल सकती है। जीवनसाथी का शानदार समय चल रहा है, आपके मित्र और सहयोगियों की संख्या बढेगी। एक-दो व्यक्ति साथ छोडकर जा सकते हैं तो एक-दो नए व्यक्ति आएंगे भी। बृहस्पति बढते वजन को लेकर विशेष चिंता देगे। माता पिता के स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखना पडेगा। कोई सामान्य-सा कष्ट हो सकता है।