जयपुर में धारदार छुरा लेकर घूमते युवक गिरफ्तार

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 11 सितम्बर 2020, 11:59 AM (IST)

जयपुर। संजय सर्किल थाना पुलिस ने धारदार छुरा लेकर घूमते एक युवक को गुरुवार रात गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपित के अपराधिक रिकोर्ड को खंगाल रही है।

पुलिस ने बताया कि रात करीब 8 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि सीकर हाउस स्थित चमडा गोदाम के पास एक युवक किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई कर संदिग्ध को धर-दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास धारदार छुरा मिला। पुलिस ने आरोपित पवन कुमार को आम्र्स एक्ट में गिरफ्तार कर छुर्रा जब्त कर लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे