Coronavirus in India : बीते 24 घंटों में सामने आए 86,432 नए केस, अब तक हो चुकी है 69 हजार से ज्यादा मौतें

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 05 सितम्बर 2020, 10:56 AM (IST)

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस से हाहाकार मचा हुआ है। भारत में बीते 24 घंटों में कोरोनावायरस संक्रमण के 86,432 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद शुक्रवार को देश में संक्रमण का कुल आंकड़ा 40,23,179 हो गया। वहीं इसी अवधि में और 1,089 मौतें दर्ज की गई हैं। देश में संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब तक 69,561 हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को दी। देश में सामने आए कुल मामलों में से 8,46,395 सक्रिय मामले हैं, जबकि वायरस से अब तक कुल 31,07,223 लोग ठीक हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे