श्रीनगर। श्रीनगर में
आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस का एक असिस्टेंट
सब इंस्पेक्टर शहीद हो गया और तीन आतंकवादी ढेर हो गए। रविवार को
अधिकारियों ने ये जानकारी दी।
पुलिस के जिस जवान की मौत हो गई उसका नाम बाबू राम था।
मुठभेड़
शनिवार रात को उस समय शुरू हुई जब अतंकवादियों ने श्रीनगर के पंथा चौक पर
पुलिस और सीआरपीएफ की नाका पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी।
इसके बाद
सुरक्षा बलों ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू कर
दिया। दोनों और से हुई गोलीबारी में पुलिस का एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर
बाबू राम मारा गया। मुठभेड़ में तीन आतंकवादी भी ढेर हो गए।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे