जापान की अधिकतर कंपनियां टोक्यो ओलंपिक को रद्द या स्थगित करने के पक्ष में

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 21 अगस्त 2020, 5:29 PM (IST)

टोक्यो| जापान की अधिकतर कंपनियां अगले साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक खेलों को फिर से रद्द या स्थगित करने के पक्ष में है। टोक्यो ओलंपिक खेलों का आयोजन इस साल जुलाई अगस्त में होना था, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे अगले साल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। जापान की समाचार एजेंसी क्योदो ने गुरुवार को कहा कि टोक्यो शोको के द्वारा कराए गए आनलाइन सर्वे में बताया गया है कि यह सर्वे 12857 कंपनियों पर किया गया।

सर्वे के अनुसार, 27.8 प्रतिशत कंपनियां चाहती हैं कि इन खेलों को रद्द कर देना चाहिए जबकि 25.8 फीसदी कंपनियों का मत है कि इन्हें फिर से स्थगित कर देना चाहिए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ओलंपिक का आयोजन पहले इस साल होना था, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इन्हें एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया।

सर्वे में 46.2 फीसदी कंपनियों ने कहा कि वे चाहते हैं कि खेलों का किसी भी रूप में आयोजन होना चाहिए और इनकी शुरूआत 23 जुलाई 2021 को ही होनी चाहिए।

जापान इस समय कोविड-19 के सेकेंड वेव से गुजर रहा है और देश में 1178 मामले की पुष्टि हो चुकी है जबकि टोक्यो में 339 मामले सामने आए हैं।

- -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे