जयपुर में महामारी उल्लंघन पर वसूला 97.93 लाख का जूर्माना

www.khaskhabar.com | Published : शुक्रवार, 31 जुलाई 2020, 4:21 PM (IST)

जयपुर। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जयपुर शहर में लॉकडाउन 5.0 के राजस्थान महामारी अध्यादेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस कमिश्नरेट की ओर से गुरुवार तक कुल 74 हजार 731 कार्यवाही कर 97 लाख 93 हजार 800 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया है।

इन अपराधों पर कार्रवाई :


सार्वजनिक स्थान व कार्यस्थल पर फेस मास्क नहीं पहनने पर अब तक 16 हजार 668 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही कर 33 लाख 33 हजार 600 रुपए जुर्माना वसूला गया।

दुकानदारों की ओर से ऐसे व्यक्ति को विक्रय किया, जिन्होंने फेस मास्क नहीं पहन रखा था। इसके विरूद्ध 1 हजार 522 कार्यवाही कर 7 लाख 61 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया।

सार्वजनिक स्थान पर लोगों के थूकने पर 76 कार्यवाही करते हुए 15 हजार 200 रुपए का जुर्माना वसूला गया।

सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने को लेकर 58 कार्यवाही की गई, जिसमें 29 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया।

पान, गुटखा या त बाकू विक्रय करने पर कुल 17 कार्यवाही कर 16 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया।

सार्वजनिक स्थान पर न्यूनतम 6 फीट की सामाजिक दूरी बनाकर नहीं रखने पर 56 हजार 390 कार्यवाही करते हुए 56 लाख 39 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे