जयपुर में महिला से दुष्कर्म

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 25 जुलाई 2020, 12:14 PM (IST)

जयपुर। सांगानेर सदर इलाके में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि वाटिका रोड सांगानेर सदर निवासी महिला ने मामला दर्ज कराया है। आरोपित रामप्रसाद पुराना परिचित है, जिसका घर पर आना-जाना भी है। आरोप है कि घर में अकेला पाकर आरोपित रामप्रसाद ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपित ने उसके साथ मारपीट भी की। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जाचं शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे